ट्रेंडिंगविज्ञान-टेक्नॉलॉजी

OnePlus Nord Buds 4 लॉन्च: 54 घंटे बैटरी और 52dB ANC सपोर्ट के साथ आए नए ईयरबड्स

OnePlus Nord Buds 4 लॉन्च, 52dB ANC और 54 घंटे बैटरी लाइफ के साथ आए नए ईयरबड्स, जानें फीचर्स, कीमत और उपलब्धता।

टेक मार्केट में एक बार फिर धमाका करते हुए कंपनी ने अपने नए ईयरबड्स OnePlus Nord Buds 4 को लॉन्च कर दिया है। ये नए ईयरबड्स एडवांस फीचर्स और लंबी बैटरी लाइफ के साथ मिड-रेंज सेगमेंट में मजबूत एंट्री करते हैं।

OnePlus Nord Buds 4 को खास तौर पर उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो बेहतर साउंड क्वालिटी, नॉइज कैंसिलेशन और लॉन्ग बैटरी बैकअप चाहते हैं।

OnePlus Nord Buds 4 के फीचर्स

नए OnePlus Nord Buds 4 में कंपनी ने कई प्रीमियम फीचर्स शामिल किए हैं। इनमें 52dB तक एक्टिव नॉइज़ कैंसिलेशन (ANC), 12mm टाइटेनियम-कोटेड डायनामिक ड्राइवर्स और AI बेस्ड क्लियर कॉल टेक्नोलॉजी शामिल है।

इसके अलावा,वनप्लस नॉर्ड बड्स 4 में ब्लूटूथ 6.1, गूगल फास्ट पेयर और डुअल डिवाइस कनेक्टिविटी जैसे मॉडर्न फीचर्स भी दिए गए हैं। कंपनी का दावा है कि इसमें 47ms लो-लेटेंसी गेमिंग मोड भी मौजूद है, जो गेमर्स के लिए काफी उपयोगी है।

OnePlus Nord Buds 4 की बैटरी लाइफ

बैटरी परफॉर्मेंस की बात करें तो वनप्लस नॉर्ड बड्स 4 इस सेगमेंट में काफी दमदार साबित होते हैं। ANC बंद होने पर ये ईयरबड्स 13 घंटे तक और चार्जिंग केस के साथ कुल 54 घंटे तक की बैटरी लाइफ देते हैं।

also read:- Nothing Phone 4b भारत में 7 जुलाई को होगा लॉन्च, ‘a’…

वहीं ANC ऑन करने पर वनप्लस नॉर्ड बड्स 4 करीब 6.5 घंटे और केस के साथ 27 घंटे तक चल सकते हैं। कंपनी ने इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया है, जिससे 10 मिनट चार्ज में कई घंटों का बैकअप मिल जाता है।

OnePlus Nord Buds 4 की कीमत और उपलब्धता

भारत में वनप्लस नॉर्ड बड्स 4 की कीमत 3299 रुपये तय की गई है, लेकिन लॉन्च ऑफर के तहत इसे 3099 रुपये में खरीदा जा सकता है।

ये ईयरबड्स 29 जून 2026 से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे और इन्हें OnePlus की ऑफिशियल वेबसाइट, Amazon, Flipkart और अन्य ऑनलाइन स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा।

OnePlus Nord Buds 4 का मुकाबला

बाजार में OnePlus Nord Buds 4 का सीधा मुकाबला realme Buds Air8, Huawei FreeBuds SE 2 और JBL Wave Beam 2 जैसे मॉडल्स से होगा। फीचर्स और बैटरी के मामले में ये नए बड्स कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार हैं।

For English News: http://newz24india.in

Related Articles

Back to top button