Paneer For Health: क्या आप जानते हैं ज़्यादा मात्रा में पनीर का सेवन आपकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। चलिए जानते हैं किन लोगों को पनीर का सेवन कम से कम या न के बराबर करना चाहिए?
Paneer For Health: कैल्शियम और प्रोटीन से भरपूर पनीर सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। सैकड़ों भारतीय व्यंजन पनीर से बनाए जाते हैं। जब भी कोई मेहमान घर आता है, लोग पनीर का कोई न कोई उत्पाद बनाते हैं। या फिर पनीर का नाम सबसे पहले आता है जब कुछ खास खाना बनाना होता है। पनीर न सिर्फ स्वादिष्ट है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा है। पनीर विटामिन, प्रोटीन और कैल्शियम से भरपूर है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अधिक पनीर खाना आपके लिए खतरनाक हो सकता है? ज्यादा पनीर खाने से कई लोग बीमार हो सकते हैं। तो चलिए जानते हैं किन लोगों को पनीर का सेवन कम से कम या न के बराबर करना चाहिए?
इन लोगों को पनीर नहीं खाना चाहिए:
फूड पॉइज़निंग: पनीर प्रोटीन से भरपूर है। इसलिए अगर आप इसे अधिक मात्रा में खाते हैं और इसकी खराब गुणवत्ता से, आपको फूड पाइजनिंग की बीमारी हो सकती है।
एलर्जी: यदि आपको लैक्टोस इनटोलरेंस की समस्या है, तो आपको इसका सेवन करने में सावधानी बरतनी चाहिए। क्योंकि ऐसे लोगों को पनीर से एलर्जी हो सकती है हालांकि पनीर में कम मात्रा में लैक्टोस होता है, लेकिन फिर भी सावधानी के तौर पर कम सेवन करना बेहतर होता है।
पाचन तंत्र कर सकता है कमजोर: पनीर खाने से प्रोटीन की मात्रा बढ़ती है, जो दस्त और सूजन के साथ गैस की समस्या का कारण बन सकता है।
हार्ट पेशेंट: ह्रदय रोगियों को अधिक पनीर खाने से बचना चाहिए। पनीर में अधिक फैट होता है। इसलिए अधिक पनीर खाने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ सकता है, जो दिल की बीमारी का खतरा बढ़ा सकता है। ऐसे लोग चाहें तो लो फैट पनीर या टोफू का सेवन कर सकते हैं।
हाई ब्लड प्रेशर: हाई ब्लड प्रेशर वाले लोगों को अधिक पनीर खाने से बचना चाहिए। दरअसल,पनीर में अधिक सोडियम होता है। इसलिए इसके ज्यादा सेवन से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है।