राज्यपंजाब

भगवंत मान सरकार ने नौजवानों को खेल मैदान और जिम देकर नशे से दूर रहने के लिए किया प्रेरित: परमिंदर गोल्डी

शहीद भगत सिंह के जन्मदिन पर पीएयू लुधियाना में 28 सितंबर को होगा विशाल कार्यक्रम ‘जश्न-ए-इंकलाब’: परमिंदर सिंह गोल्डी

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के नेता और पंजाब यूथ वेलफेयर बोर्ड के चेयरमैन परमिंदर सिंह गोल्डी ने कहा कि शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह जी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर आगामी 28 सितंबर को पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (पीएयू), लुधियाना के मैदान में विशाल ‘जश्न-ए-इंकलाब’ कार्यक्रम करवाया जा रहा है।

शुक्रवार को आप विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा, शैरी कलसी और यूथ विंग के प्रदेश मीत अध्यक्ष बीर दविंदर सिंह के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए चेयरमैन परमिंदर सिंह गोल्डी ने कहा कि मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान जी की अगुवाई में पंजाब को फिर से ‘रंगला पंजाब’ बनाने के लिए नौजवानों को एकजुट किया गया है। गांव-गांव जाकर नौजवानों को यूथ क्लबों से जोड़ा गया है। लंबे समय से जो नौजवान रास्ते से भटके हुए थे, उन्हें आम आदमी पार्टी की सरकार ने खेल मैदान, इनडोर व आउटडोर जिम, ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ और ‘यूथ मैराथन’ जैसे ऐतिहासिक मंच दिए हैं। आज इन सारे प्रयासों में हमारा हंसता-खेलता पंजाब साफ नजर आ रहा है। इस मौके पर सभी नेताओं ने मिलकर कार्यक्रम से संबंधित पोस्टर भी लॉन्च किया।

वहीं, विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा ने कहा कि विरोधी पार्टियां आरोप लगाती थीं कि पंजाब की जवानी भटक चुकी है, लेकिन जब हमने मैराथन की शुरुआत की तो हजारों नौजवानों ने खुद आगे आकर रजिस्ट्रेशन करवाया। बठिंडा में हजारों की संख्या में नौजवानों ने हिस्सा लिया था। जो लोग कहते थे कि पंजाब की जवानी बर्बाद हो गई है, आज भी पंजाब का नौजवान शहीद भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर चल रहा है।

उन्होंने बताया कि 28 सितंबर को पीएयू लुधियाना में दोपहर 3:00 बजे मुख्य समारोह शुरू होगा। उससे पहले यूनिवर्सिटी के विद्यार्थी अपनी कला और हुनर का प्रदर्शन करेंगे। शाम को प्रसिद्ध गायक रणजीत बावा जी का सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान जी मंच से पंजाब के नौजवानों के नाम विशेष संदेश देंगे। इस इवेंट के लिए अब तक 1 लाख 25 हजार से अधिक नौजवान रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं।

also read: एसजीपीसी को मामला ठंडा करने की कोशिश करने की बजाय सिख संगत को जवाब देना चाहिए: बलतेज पन्नू

विधायक शैरी कलसी ने कहा कि शहीद भगत सिंह जी की सोच ने देश को आजाद करवाया था और उस सोच को आगे बढ़ाना हम सबकी जिम्मेदारी है। आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही सबसे पहले डॉ. भीमराव अंबेडकर और शहीद भगत सिंह जी की विचारधारा को पहल दी गई।

अकाली दल, कांग्रेस और भाजपा जैसे विरोधी पक्षों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि इन पार्टियों ने पंजाब को ‘उड़ता पंजाब’ और हमारे नौजवानों को नशेड़ी कहकर बदनाम किया है। लेकिन मैराथन और खेल समारोहों में नौजवानों की भारी संख्या देखकर यह साबित हो गया है कि पंजाब का नौजवान नशे के खिलाफ एकजुट है। लुधियाना में होने वाले ‘जश्न-ए-इंकलाब’ कार्यक्रम को लेकर प्रदेश भर के नौजवानों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।

आम आदमी पार्टी यूथ विंग के मीत अध्यक्ष बीर दविंदर सिंह ने कहा कि यह कार्यक्रम यूथ विंग द्वारा आयोजित किया जा रहा है। नौजवानों को जोड़ने की शुरुआत मोहाली से यूथ मैराथन के माध्यम से हुई थी, जहां 10,000 नौजवानों ने भाग लिया। इसके बाद जालंधर और बठिंडा (25,000 नौजवानों की भागीदारी) में मैराथन करवाकर नौजवानों ने नया इतिहास रचा।

उन्होंने कहा कि विरोधी पार्टियां पंजाब के नौजवानों को बदनाम करने में लगी हुई थीं, लेकिन मुख्यमंत्री भगवंत मान जी ने यूथ विंग की टीम के साथ बैठक करके शहीद भगत सिंह जी के जन्मदिवस पर ‘जश्न-ए-इंकलाब’ के माध्यम से पंजाब की चढ़दी कला का संदेश देने का फैसला किया है। इस कार्यक्रम के लिए लाखों की संख्या में नौजवानों की रजिस्ट्रेशन इस बात का सबूत है कि पंजाब का भविष्य सुरक्षित और प्रगतिशील हाथों में है।

For English News: http://newz24india.in

Related Articles

Back to top button