पीरियड्स में महाशिवरात्रि व्रत 2026: पीरियड्स में महाशिवरात्रि व्रत रखना सही है या नहीं?

पीरियड्स में महाशिवरात्रि व्रत कैसे रखें? जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्वपूर्ण नियम। 15 फरवरी 2026 के लिए गाइड।

महाशिवरात्रि व्रत हिंदू धर्म में अत्यंत शुभ और फलदायी माना जाता है। भक्तजन इस दिन पूरे दिन उपवास रखते हुए भगवान शिव की पूजा-अर्चना करते हैं। लेकिन महिलाओं के लिए अक्सर एक सवाल रहता है – “क्या पीरियड्स में महाशिवरात्रि का व्रत रखा जा सकता है?”। धार्मिक विद्वानों और आध्यात्मिक गुरुओं के अनुसार, ईश्वर की भक्ति मन से होती है, इसलिए अगर कोई महिला पीरियड्स के दौरान व्रत रखना चाहती है, तो इसमें कोई दोष नहीं माना जाता।

पीरियड्स में महाशिवरात्रि व्रत कैसे रखें

पीरियड्स के दौरान महिलाएं व्रत रख सकती हैं, लेकिन पूजा-पाठ स्वयं नहीं कर सकतीं। इस स्थिति में निम्न उपाय अपनाए जा सकते हैं:

पूजा सामग्री को स्पर्श न करें।

मन ही मन भगवान शिव की आराधना करें।

भजनों को सुनें और मंत्रों का जाप कर सकते हैं।

अगर व्रत शुरू होने के बाद पीरियड्स आ जाएँ, तो व्रत अधूरा न छोड़ें।

व्रत से पहले ही पीरियड्स आएँ तो व्रत न रखें।

इस प्रकार भक्त अपने मन और श्रद्धा से व्रत रख सकते हैं, जिससे आध्यात्मिक लाभ प्राप्त होता है।

also read:- Rangbhari Ekadashi 2026: रंगभरी एकादशी कब है, पूजा…

महाशिवरात्रि व्रत 2026 पूजा मुहूर्त

महाशिवरात्रि तारीख: 15 फरवरी 2026, रविवार

निशिता काल पूजा समय: 12:09 AM से 01:01 AM (16 फरवरी)

महा शिवरात्रि पारण समय: 06:59 AM से 03:24 PM

रात्रि प्रथम प्रहर पूजा: 06:11 PM से 09:23 PM

रात्रि द्वितीय प्रहर पूजा: 09:23 PM से 12:35 AM (16 फरवरी)

रात्रि तृतीय प्रहर पूजा: 12:35 AM से 03:47 AM (16 फरवरी)

रात्रि चतुर्थ प्रहर पूजा: 03:47 AM से 06:59 AM (16 फरवरी)

चतुर्दशी तिथि प्रारम्भ: 15 फरवरी 2026, 05:04 PM

चतुर्दशी तिथि समाप्त: 16 फरवरी 2026, 05:34 PM

महाशिवरात्रि व्रत का महत्व

महाशिवरात्रि व्रत करने से जीवन में सुख-समृद्धि, मानसिक शांति और स्वास्थ्य लाभ होता है। पीरियड्स के दौरान श्रद्धा और भक्ति से व्रत करने से भी शिवजी की कृपा प्राप्त होती है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, महाशिवरात्रि का व्रत रखने से शनि और मंगल दोष भी शांत होते हैं, और व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है।

Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x

Exit mobile version