Pradosh Vrat February 2026: 14 या 15 फरवरी? जानें सही तारीख, मुहूर्त और पूजा विधि

Pradosh Vrat 2026: जानें शनि प्रदोष व्रत की सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि। 14 फरवरी को रखे व्रत और लाभ पाएँ।

फरवरी 2026 में प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat) मनाने वाले श्रद्धालुओं के लिए जरूरी जानकारी सामने आई है। विजया एकादशी (13 फरवरी 2026) के बाद शनि प्रदोष व्रत (Shani Pradosh Vrat) मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस व्रत को करने से जीवन के सारे कष्ट दूर होते हैं और शनि दोष, कालसर्प दोष तथा पितृ दोष का निवारण भी होता है।

फरवरी 2026 में प्रदोष व्रत की तारीख| Pradosh Vrat 2026 Date

फरवरी महीने का शनि प्रदोष व्रत 14 फरवरी 2026 को रहेगा। इस दिन की त्रयोदशी तिथि 14 फरवरी की शाम 04:01 बजे से शुरू होकर 15 फरवरी की शाम 05:04 बजे तक रहेगी। यह व्रत शनिवार को पड़ने के कारण विशेष महत्व रखता है।

शनि प्रदोष व्रत पूजा मुहूर्त 2026

शनि प्रदोष व्रत की पूजा का शुभ मुहूर्त 14 फरवरी 2026 की शाम 06:10 बजे से रात 08:44 बजे तक रहेगा। इस समय भगवान शिव की पूजा करने से विशेष फल प्राप्त होते हैं।

also read:- फाल्गुन अमावस्या 2026: 16 या 17 फरवरी? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

शनि प्रदोष व्रत की पूजा विधि

व्रत के दिन निम्नलिखित विधि से पूजा करनी चाहिए:

सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ वस्त्र पहनें।

भगवान शिव की पूजा बेलपत्र, अक्षत, दीप, धूप और गंगाजल से विधिवत करें।

दिन भर उपवास रखें। कुछ लोग फलाहार करते हैं तो कुछ एक समय भोजन कर के व्रत करते हैं।

शाम को फिर स्नान कर पूजा की तैयारी करें।

विधि विधान से भगवान शिव की पूजा करें और प्रदोष व्रत की कथा सुनें।

पूजा के बाद भगवान को भोग अर्पित करें और आरती उतारें।

पूजा समाप्ति के बाद सात्विक भोजन कर सकते हैं।

धार्मिक मान्यता है कि शनि प्रदोष व्रत करने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है। साथ ही यह व्रत शनि ग्रह के दोष और अन्य ग्रह दोषों से सुरक्षा प्रदान करता है।

Exit mobile version