अंक या स्किल्स क्या है असली पहचान? पीएम मोदी ने परीक्षा पे चर्चा 2026 में छात्रों को दिया बड़ा मंत्र

परीक्षा पे चर्चा 2026 में पीएम मोदी ने कहा कि सिर्फ अंक ही पहचान नहीं बनाते। असली सफलता के लिए पढ़ाई, स्किल्स और शौक में संतुलन जरूरी है।

परीक्षा पे चर्चा 2026 के नौवें संस्करण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों को जीवन, पढ़ाई और कौशल के महत्व पर मार्गदर्शन दिया। इस दौरान पीएम मोदी ने स्पष्ट किया कि केवल अंक ही किसी व्यक्ति की पहचान नहीं बनाते। जीवन में सफलता के लिए पढ़ाई, स्किल्स और रुचियों का संतुलन बनाना जरूरी है।

“बैलेंस ही असली कुंजी है,” पीएम मोदी ने कहा। उन्होंने जोर देकर कहा कि जीवन में किसी एक चीज़ पर निर्भर नहीं रहा जा सकता। परीक्षा केवल सीखने का एक माध्यम है, जबकि असली उद्देश्य है सर्वांगीण विकास।

इस वर्ष कार्यक्रम के दौरान देशभर के छात्र पीएम मोदी से जुड़ सके। गुजरात के देवमोगरा, तमिलनाडु के कोयंबटूर, छत्तीसगढ़ के रायपुर, असम के गुवाहाटी और दिल्ली में छात्रों के साथ संवादात्मक सत्र आयोजित किए गए।

also read;- रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ तीसरे विश्व रक्षा प्रदर्शनी 2026 में भाग लेने के लिए सऊदी अरब जा रहे भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे

पढ़ाई, लाइफ स्किल्स और प्रोफेशनल स्किल्स का संतुलन जरूरी

पीएम मोदी ने छात्रों को सलाह दी कि पढ़ाई, लाइफ स्किल्स और प्रोफेशनल स्किल्स में संतुलन बनाना बहुत जरूरी है। उन्होंने बताया कि प्रोफेशनल स्किल्स किताबों और अभ्यास से आती हैं, जबकि लाइफ स्किल्स अनुशासन, अच्छे स्वास्थ्य और कम्युनिकेशन स्किल्स से विकसित होती हैं।

हॉबी और पढ़ाई में संतुलन बनाएं

एक छात्रा के गेमिंग को करियर बनाने के सवाल पर पीएम मोदी ने कहा कि किसी भी शौक को व्यावहारिक रूप से अपनाने के लिए उसे दूसरों के साथ साझा करना चाहिए। फीडबैक लेने से नए विचार मिलते हैं और आगे बढ़ने की दिशा तय होती है। पीएम ने अभिभावकों से कहा कि बच्चों पर एक जैसी अपेक्षाएं थोपना सही नहीं है, क्योंकि हर छात्र की सीखने की गति अलग होती है।

शिक्षकों के लिए भी पीएम मोदी ने सुझाव दिया कि उन्हें छात्रों से केवल एक कदम आगे रहना चाहिए ताकि सीखने की प्रक्रिया सहज बनी रहे और कोई छात्र पीछे न छूटे।

For English News: http://newz24india.in

Exit mobile version