भारत

PM मोदी से मिले राघव चड्ढा, गणेश जी की मूर्ति की भेंट; बोले- ‘यह सुबह हमेशा याद रखूंगा’

पीएम मोदी से मिले राघव चड्ढा, भगवान गणेश की मूर्ति भेंट की। मुलाकात के बाद बोले- ‘यह सुबह हमेशा याद रखूंगा।’

Raghav Chadha Meets PM Modi: राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने शनिवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात के बाद राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रधानमंत्री के साथ अपनी तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने इस मुलाकात को यादगार बताते हुए पीएम मोदी के समय, समझ और मार्गदर्शन के लिए आभार जताया।

राघव चड्ढा की ओर से साझा की गई तस्वीरों में से एक में वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भगवान गणेश की मूर्ति भेंट करते नजर आ रहे हैं। दूसरी तस्वीर में दोनों नेता एक टेबल पर बैठकर बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं।

पीएम मोदी के साथ मुलाकात को बताया खास

राघव चड्ढा ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात का अवसर उनके लिए बेहद खास रहा। उन्होंने बताया कि दोनों के बीच विस्तार से बातचीत हुई और यह बातचीत काफी अच्छी रही।

राघव चड्ढा ने प्रधानमंत्री के व्यस्त समय में से वक्त देने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने पीएम मोदी की समझ और मार्गदर्शन से सीखने का अवसर मिलने को भी महत्वपूर्ण बताया।

also read:- रामायण रिलीज डेट: भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी…

भाजपा में शामिल होने के बाद पहली मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राघव चड्ढा की यह मुलाकात इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि भाजपा में शामिल होने के बाद दोनों की यह पहली मुलाकात बताई जा रही है।

राघव चड्ढा इससे पहले भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सार्वजनिक तौर पर तारीफ कर चुके हैं। पीएम मोदी के लगातार तीन बार प्रधानमंत्री बनने का उल्लेख करते हुए उन्होंने भारत की विविधता और लोकतांत्रिक व्यवस्था का जिक्र किया था।

उन्होंने कहा था कि भारत अलग-अलग भाषाओं, धर्मों, समुदायों और क्षेत्रों वाला विशाल देश है। ऐसे देश में लगातार तीन लोकसभा चुनावों में जनता का जनादेश हासिल करना एक बड़ी उपलब्धि है।

राज्यसभा में भी सक्रिय रहे हैं राघव चड्ढा

राघव राज्यसभा में कई मुद्दों को लेकर अपनी बात रखते रहे हैं। संसद के मानसून सत्र में उन्होंने डॉक्टरों और पैथोलॉजी लैब के बीच कथित कमीशन व्यवस्था का मुद्दा उठाया था।

उन्होंने आरोप लगाया था कि कई मामलों में मरीजों को किसी खास लैब से जांच कराने के लिए भेजा जाता है। उनके मुताबिक, ऐसी स्थिति में मरीजों से अधिक शुल्क लिया जाता है और कथित तौर पर उसका एक हिस्सा डॉक्टरों तक पहुंचता है।

इस मुद्दे पर राज्यसभा में चड्ढा के भाषण की काफी चर्चा हुई थी।

राज्यसभा की याचिका समिति की जिम्मेदारी भी संभाल रहे राघव

राघव चड्ढा को मई में राज्यसभा की याचिका समिति का अध्यक्ष बनाया गया था। राज्यसभा के सभापति सी.पी. राधाकृष्णन की ओर से समिति के पुनर्गठन के बाद 10 सदस्यों को इसमें शामिल किया गया था।

समिति में राघव चड्ढा के अलावा हर्ष महाजन, गुलाम अली, शंभू शरण पटेल, मयंककुमार नायक, मस्तान राव यादव बीडा, जेबी माथेर हिशाम, सुभाशीष खुंटिया, रवंगवरा नारजारी और संदोष कुमार पी. को सदस्य बनाया गया है।

प्रधानमंत्री मोदी के साथ राघव चड्ढा की ताजा मुलाकात और दोनों के बीच हुई बातचीत को राजनीतिक हलकों में भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

For English News: http://newz24india.in

Related Articles

Back to top button