Power Star Trailer: परदे पर भोजपुरी अभिनेता का रियल स्वैग दिखा, पवन सिंह की बायोपिक ‘पावर स्टार’ का ट्रेलर जारी

Power Star Trailer: पवन सिंह की बायोपिक फिल्म पावर स्टार का ट्रेलर जारी किया गया है। फिल्म में पवन सिंह खुद एक्टिंग की है। ये फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में प्रदर्शन होने वाली है।

Power Star Trailer: भोजपुरी स्टार एक्टर और सिंगर पवन सिंह अक्सर ही अपने गानों के साथ फिल्मों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। पवन सिंह, जो कई फिल्मों में बेहतरीन अभिनय कर चुके हैं, अब एक दमदार कहानी के साथ फिर से पर्दे पर आ रहे हैं।ये कहानी किसी और नहीं बल्कि खुद की जिंदगी पर बनाई है। पवन सिंह की बायोपिक फिल्म ‘पावर स्टार’ पूरी तरह से तैयार है और सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। पिछले दिन फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया था। ट्रेलर में पवन सिंह ही खुद का किरदार पर्दे पर उकेरते नजर आ रहे हैं।

फिल्म पवन सिंह की जिंदगी की कहानी बताएगी

फिल्म में पवन सिंह की असली तस्वीर और उनकी जीवन यात्रा दिखाई देगी। पवन इस भूमिका के लिए समर्पित रूप से तैयारी कर रहे हैं। उनका लक्ष्य इस सिनेमाई चित्रण से अपने प्रशंसकों को मंत्रमुग्ध करना है। भोजपुरी फिल्म उद्योग में फ़िरोज़ खान द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने सिंह की जीवनशैली का बेहतरीन चित्रण किया है। पावर स्टार को मधु शर्मा और समीर आफताब ने मैडज़ मूवीज़ के तहत बनाया है। पवन सिंह, मधु शर्मा, प्रकाश जैस, युगांत पांडे, पीयूष सुहाने, मनोज सिंह टाइगर, इंद्रेश त्रिपाठी, उजैर खान, संजय वर्मा, अजय पटेल, अभिषेक नज़र, हेमलाल कौशल और सुजीत सार्थक स्टार कलाकारों में शामिल हैं। फिल्म में रक्षा गुप्ता, रितु सिंह, डिंपल सिंह और आस्था सिंह ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं। इसके अलावा, पवन सिंह ने कई भोजपुरी फिल्में बनाई हैं, जैसे ‘सूर्यवंशम’, ‘धर्म’, ‘सिंह इज फायर’, ‘सनक’, ‘हर हर गंगे’, ‘कैसे हो जाला प्यार’, ‘हर हर गंगे’, ‘मेरा भारत महान’, ‘मेरा वतन’, और ‘हम हैं राही प्यार के’।

भोजपुरी में 77 फिल्में कर चुके हैं

भोजपुरी सिनेमा का सुपरस्टार पवन सिंह कई फिल्मों में हीरो बन चुके हैं। पवन सिंह ने अपनी एक्टिंग के साथ संगीत जगत में भी प्रसिद्धि हासिल की है। पवन सिंह के बहुत से गाने हर समय वायरल होते हैं। पवन सिंह की फिल्में भी भोजपुरी में अच्छी कमाई करती हैं। भोजपुरी सिनेमा में भी पवन सिंह एक प्रसिद्ध अभिनेता हैं। पवन सिंह के गाने भी भोजपुरी फिल्मों में लोकप्रिय रहे हैं।

Exit mobile version