देसी गर्ल प्रियंका ने पोस्ट शेयर कर दी मां बनने की जानकारी

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा मां बन चुकी हैं। प्रियंका ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी। दरअसल प्रियंका सरोगेसी के जरिए मां बनी हैं। पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लोगों से प्राइवेसी बनाए रखने की भी बात कही है।

एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर इस खुशखबरी को अपने फैंस के साथ शेयर किया है। कुछ देर पहले ही शेयर किए गए इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने लिखा, हमें यह बताते हुए बेहद खुशी है कि हमने सरोगेसी के जरिए अपने बच्चे का स्वागत किया है। इस खास मौके पर हम सम्मान के साथ प्राइवेसी चाहते हैं, आप सभी का धन्यवाद।

बधाई का लगा तांता
निक के भाई जो जोनस ने प्रियंका और निक के इस पोस्ट पर दिल के इमोजी कमेंट किया है। वहीं अभिनेत्री लारा दत्ता ने लिखा, बधाई। इसके अलावा उनके प्रशंसक भी इस खबर से बेहद खुश हैं। कुछ समय पहले ही शेयर किए गए इस पोस्ट को अब तक 5 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।

2018 में थामा था एक दूसरे का हाथ
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने साल 2018 में एक. दूसरे के साथ शादी की थी। दोनों ने राजस्थान में जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में हिंदू और ईसाई रीति.रिवाज से शादी की थी। हाल ही में इनकी शादी केे तीन साल पूरे हुए हैं।

Exit mobile version