पुनीत राजकुमार: रियल लाइफ हीरो जिन्होंने 26 अनाथालय और 46 फ्री स्कूल चलाए, 10 साल की उम्र में नेशनल अवॉर्ड जीता, और समाज सेवा में अपनी मिसाल छोड़ी।
29 अक्टूबर को साउथ फिल्म इंडस्ट्री के पावर स्टार पुनीत राजकुमार की पुण्यतिथि है। केवल एक अभिनेता नहीं बल्कि रियल लाइफ में फरिश्ता कहलाने वाले पुनीत ने अपने जीवन में समाज सेवा और मानवीय मूल्यों के लिए अद्वितीय योगदान दिया। उनका निधन 29 अक्टूबर 2021 को 46 वर्ष की उम्र में हार्ट अटैक से हुआ था, लेकिन उनके नेक काम आज भी लोगों के दिलों में जीवित हैं।
26 अनाथालय और 46 फ्री स्कूल का संचालन
पुनीत राजकुमार न केवल कन्नड़ सिनेमा के सुपरस्टार थे, बल्कि समाज सेवा में भी अग्रणी रहे। उन्होंने 26 अनाथालय और 46 फ्री स्कूल चलाए, जिससे हजारों बच्चों को शिक्षा और बेहतर जीवन का अवसर मिला। इसके अलावा, उन्होंने 16 वृद्धाश्रम और 19 गौशालाओं का संचालन भी किया। 2019 में उत्तरी कर्नाटक में बाढ़ आई थी, तब पुनीत सबसे पहले पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए। कोरोना महामारी के दौरान उन्होंने कर्नाटक सरकार के रिलीफ फंड में 50 लाख रुपए दान किए।
also read:- शहनाज गिल को क्यों लेनी पड़ रही है थेरेपी? नाम और शोहरत के बावजूद नहीं मिल रहा चैन
इंसानियत की मिसाल
पुनीत राजकुमार ने अपनी मृत्यु के बाद भी इंसानियत की मिसाल दी। उन्होंने अपनी आंखें दान की थीं, और उनके प्रेरणा से पूरे कर्नाटक में एक लाख लोगों ने आंखें दान कीं। उनकी दरियादिली और मानवीय योगदान उन्हें केवल अभिनेता नहीं बल्कि समाज के लिए एक प्रेरक बनाता है।
चाइल्ड आर्टिस्ट से सुपरस्टार तक
पुनीत राजकुमार ने फिल्म ‘प्रेमदा कनिके’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने कई फिल्मों में चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में भी काम किया। 10 साल की उम्र में उन्होंने फिल्म ‘बेट्टदा हूवु’ के लिए नेशनल अवॉर्ड जीता। इस फिल्म ने बेस्ट कन्नड़ फिल्म का नेशनल अवॉर्ड, तीन फिल्मफेयर अवॉर्ड साउथ और दो कर्नाटक स्टेट फिल्म अवॉर्ड भी प्राप्त किए।
कन्नड़ सिनेमा का पावर स्टार
पुनीत राजकुमार कन्नड़ सिनेमा के हाईएस्ट पेड अभिनेता भी रहे। उनकी 14 फिल्में लगातार 100 दिनों तक थिएटर में चलीं। पिता राजकुमार भी कन्नड़ सिनेमा के लिए खास रहे, जिन्हें दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
आज पुनीत राजकुमार भले हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी समाज सेवा और मानवीय योगदान उन्हें हमेशा यादगार बनाए रखेगा। वे केवल सिनेमा के हीरो नहीं, बल्कि असली जीवन के फरिश्ता थे।
For English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x
