राज्यपंजाब

पंजाब में उद्योगों को नई गति, सीएम भगवंत मान ने टाटा ग्रुप प्रतिनिधिमंडल से की खास मुलाकात

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने राज्य में उद्योगों को गति देने के लिए टाटा ग्रुप प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। लुधियाना स्टील प्लांट और प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट 2026 पर चर्चा की गई।

पंजाब के औद्योगिक विकास में तेजी लाने के उद्देश्य से सीएम भगवंत मान लगातार प्रयासरत हैं। आम आदमी पार्टी की सरकार ने राज्य में निवेशकों को आकर्षित करने और उद्योग सेक्टर को मजबूत बनाने के लिए कई अहम पहल की हैं, जिससे नई इंडस्ट्री स्थापित करने की प्रक्रिया अब पहले से कम समय और कम मेहनत में पूरी हो रही है।

सीएम मान की टाटा ग्रुप प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात

सीएम भगवंत मान ने चंडीगढ़ में टाटा ग्रुप के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। इस दौरान लुधियाना में स्थापित किए जा रहे स्टील प्लांट पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। साथ ही टाटा समूह को मोहाली में आयोजित होने वाले प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट 2026 में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया।

also read:- पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने की ‘मेरी रसोई’ योजना की घोषणा, 40 लाख परिवारों को मुफ्त तेल, दाल और चीनी

सीएम भगवंत मान ने कहा कि आप सरकार पंजाब के हर क्षेत्र में समान रूप से विकास की दिशा में काम कर रही है। औद्योगिक सेक्टर को नई गति देना राज्य के विकास की प्राथमिकताओं में शामिल है और इसके लिए सरकार लगातार निवेशकों के साथ सहयोग बढ़ा रही है।

जेईई मेन्स में पास विद्यार्थियों को दी बधाई

सीएम भगवंत मान ने राज्य के विद्यार्थियों की उपलब्धियों की भी सराहना की। उन्होंने बताया कि पंजाब के स्कूलों के कुल 305 विद्यार्थियों ने हाल ही में जेईई मेन्स परीक्षा पास कर राज्य का मान बढ़ाया है। उन्होंने इन विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

सीएम भगवंत मान ने यह भी बताया कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लगभग 100 विद्यार्थी स्कूल ऑफ एमिनेंस से जुड़े हैं। उनका लक्ष्य है कि हर बच्चे को उसकी योग्यता के अनुसार समान अवसर मिले, जिससे वह अपने सपनों को साकार कर सके। इसके लिए पंजाब सरकार सरकारी स्कूलों में शिक्षा क्रांति ला रही है और शिक्षा के स्तर को ऊँचा उठाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

For English News: http://newz24india.in

Related Articles

Back to top button