राज्यपंजाब

Punjab News: पंजाब के विधायकों के साथ अरविंद केजरीवाल की बैठक खत्म होने पर भगवंत मान ने क्या कहा? यहाँ जानें सब कुछ

Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की बैठक में किन मुद्दों पर चर्चा हुई? साथ ही मान ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा है।

Punjab News: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार के बाद एक खास बैठक की। पंजाब आम आदमी पार्टी के विधायकों, मंत्रियों और मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ अरविंद केजरीवाल ने एक बैठक की। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस खास बैठक के बाद मीडिया से बातचीत की है।

दिल्ली में 75 वर्षों में ऐसा काम नहीं हुआ

भगवंत मान ने कहा कि दिल्ली चुनाव में विधायकों के काम के लिए अरविंद केजरीवाल ने उनका धन्यवाद किया है। जनता के हित में पंजाब सरकार काम कर रही है। आज भी दिल्ली के लोग कहते हैं कि उन्होंने पिछले 75 सालों में ऐसा काम नहीं देखा, जैसा AAP ने पिछले 10 सालों में किया है।’

दिल्ली का अनुभव पंजाब में लागू करेंगे

श्री मान ने कहा, ‘हम पंजाब में दिल्ली का अनुभव इस्तेमाल करेंगे। हम एक साथ काम करेंगे। हमारी पार्टी का काम अच्छा है। आज की बैठक में निर्णय लिया गया कि आने वाले दो सालों में पंजाब एक ऐसा उदाहरण बनेगा जो पूरी दुनिया देखेगी। पंजाब हमेशा सभी लड़ाइयों में पहले स्थान पर रहता है।’

पंजाब को देश के लिए एक मॉडल राज्य बनाएंगे

मान ने कहा कि पंजाब सरकार लोगों के हित में काम कर रही है। स्कूलों और अस्पतालों में सुधार हुआ है। दिल्ली की टीम भी पंजाब में इस्तेमाल करेगी। पंजाब को एक ऐसा उदाहरण बनाएंगे जिसे पूरा देश देखेगा। पंजाब को पूरे देश के लिए मॉडल स्टेट बनाएंगे।

हम धन बाँटने की राजनीति नहीं करते हैं।

मान ने कहा कि पंजाब सरकार लोगों के हित में काम करती है। हम पैसे की राजनीति नहीं करते। पंजाब में देश की सबसे बड़ी कंपनियों ने निवेश करना शुरू कर दिया है। 50 हजार से अधिक लोगों को काम मिल चुका है। 3 साल में बिना भ्रष्टाचार के एक घर में 2-3 नौकरियां भी मिली हैं।

कांग्रेस अपने विधायकों की हिसाब-किताब करे

दिल्ली चुनाव परिणाम पर मान ने कहा कि जीत-हार निरंतर होती है। AAP में जमीन से जुड़े लोग हैं। कांग्रेस हमारे विधायकों की बात नहीं करेगी। वह अपने विधायकों की गिनती करें।

बैठक में विचार-विमर्श कर बनाई गई योजना- कुलतार सिंह

पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवान ने अरविंद केजरीवाल से मुलाकात के बाद कहा, ‘हम पंजाब को शासन और विकास के लिए राष्ट्रीय मॉडल बनाएंगे। हमने इसके लिए विचार-विमर्श और योजना बनाई है।’

बीजेपी ने सभी संस्थानों का किया दुरुपयोग

इसके साथ ही उन्हों दिल्ली में चुनावी हार पर कहा, ‘हम सभी की राय थी कि बीजेपी ने सभी संस्थानों का दुरुपयोग किया है। उन्होंने लोकतंत्र को लूटा है। दिल्ली के लोगों ने हमें विपक्ष के रूप में एक कर्तव्य दिया है। उन्होंने हमें पूरी तरह से नजरअंदाज नहीं किया है।’

Related Articles

Back to top button