राज कुंद्रा ने शिल्पा के नाम किया 38.5 करोड़ रुपए की प्रोपर्टी, अचानक लिए फैसले से सभी हैरान

साल 2021 के जुलाई माह में राज कुंद्रा पर पॉर्नोग्राफी बनाने का आरोप लगा था जिसके बाद उन्हें तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। इस केस में राज कुंद्रा करीब 2 महीने तक जेल में रहना पड़ा था। जिसके कुछ महीने बाद उन्हें जमानत मिली। इसके बाद उन्होंने मीडिया से दूरी बना ली थी। पर एक बार फिर वो लाइम लाईट में आ रहे हैं। जी हां, दरअसल राज कुंद्रा ने अपनी पत्नी शिल्पा शेट्टी के नाम पूरे 38.5 रुपए करोड़ की प्रोपर्टी कर दी है।

एक दो नहीं बल्कि पूरे पांच फ्लैट्स का हुआ पंचनामा
राज कुंद्रा ने अपनी मुंबई स्थित एक बिल्डिंग के पूरे फर्स्ट फ्लोर को शिल्पा के नाम पर ट्रांसफर कर दिया है, जिसमें 5 फ्लैट्स हैं। इस प्रॉपर्टी की कीमत 38.5 करोड़ बताई जा रही है। उनका यह बंगला समुद्र तट से बिलकुल किनारे है। जो लगभग 300 मीटर की दूरी पर बना हुआ है। साथ ही जुहू वाले जिस बंगले में वो अपनी फैमिली के साथ रहते हैं, उसे भी राज ने शिल्पा के नाम पर ट्रांसफर दिया है। शिल्पा का जुहू वाला बंगला 5,995 स्क्वेयर फीट में फैला हुआ है, जिसके ट्रांसफर पर शिल्पा ने 1.9 करोड़ की स्टांप ड्यूटी दी है। सूत्रों के अनुसार यह ट्रांजेक्शन 21 जनवरी 2022 को किया गया था।

वहीं शिल्पा की बात करें तो वो शब्बीर खान की अपकमिंग फिल्म ”निकम्मा” में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वो अभिमन्यु दसानी और शर्ली सेतिया के साथ दिखाई देंगी।

Exit mobile version