वायरल वीडियो: लॉकअप सीजन 2 में राम कपूर का वरुण यादव को किस करते वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
लॉकअप सीजन 2 का वीडियो वायरल, जिसमें राम कपूर वरुण यादव को किस करते दिखे। वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर बहस और ट्रोलिंग हो रही है।
नेटफ्लिक्स के चर्चित रियलिटी शो ‘लॉकअप सीजन 2’ से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अभिनेता राम कपूर अपने से करीब 25 साल छोटे इंफ्लुएंसर वरुण यादव को किस करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा और आलोचना हो रही है।
वायरल वीडियो ने बढ़ाया विवाद
वायरल क्लिप में राम कपूर शो के गार्डन एरिया में अन्य कंटेस्टेंट्स के साथ बातचीत करते दिख रहे हैं। इसी दौरान वह वरुण यादव को पहले गले लगाते हैं और फिर गाल पर किस करते हैं। इसके बाद लिप किस जैसा दृश्य भी दिखाई देता है, हालांकि वीडियो के एंगल को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं है।
also read: क्या राघव जुयाल कर रहे हैं यूट्यूबर निहारिका एनएम को डेट?…
सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उठाए सवाल
इस घटना के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने राम कपूर को जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया है। कई लोगों ने इसे शो की टीआरपी बढ़ाने के लिए किया गया स्टंट बताया, जबकि कुछ ने इसे अनुचित व्यवहार करार दिया।
— Mostly (@mostlywmedia) June 30, 2026
पहले भी विवादों में रहे हैं राम कपूर
राम कपूर इससे पहले भी अपने एक बयान को लेकर चर्चा में रहे हैं, जिसमें उन्होंने शादी में चीटिंग को लेकर टिप्पणी की थी। उस बयान पर भी सोशल मीडिया पर काफी विवाद हुआ था और उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ा था।
शो लगातार सुर्खियों में
‘लॉकअप सीजन 2’ लगातार अपने कंटेंट और कंटेस्टेंट्स की हरकतों को लेकर सुर्खियों में बना हुआ है। राम कपूर के इस नए वायरल वीडियो ने शो को एक बार फिर चर्चा के केंद्र में ला दिया है।
For English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x



