Ranbir Kapoor Ramayana Film; दीपिका चिखलिया ने बताया क्या उन्हें फिल्म के लिए अप्रोच किया गया?

Ranbir Kapoor Ramayana: रणबीर कपूर की रामायण के पहले लुक के बाद दीपिका चिखलिया ने बताया कि उन्हें फिल्म के लिए कभी अप्रोच नहीं किया गया। जानिए एक्ट्रेस ने रामायण और अपने किरदार को लेकर क्या कहा।

Ranbir Kapoor Ramayana: रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म रामायण का पहला लुक हाल ही में रिलीज़ हुआ है, जिसने फैंस के बीच खासा उत्साह बढ़ा दिया है। फिल्म के फर्स्ट लुक के बाद चर्चा शुरू हो गई कि क्या रामानंद सागर की मशहूर सीता यानी दीपिका चिखलिया को इस प्रोजेक्ट के लिए अप्रोच किया गया था। अब एक्ट्रेस ने खुद इस बात का खुलासा किया है।

also read:- “Kartik Aaryan के साथ हो रहा सुशांत सिंह राजपूत जैसा…

दीपिका चिखलिया ने किया खुलासा

ईटाइम्स टीवी से बातचीत में दीपिका चिखलिया ने साफ कहा कि उन्हें रणबीर कपूर की रामायण के लिए कभी अप्रोच नहीं किया गया। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि उन्होंने इस बारे में मुझसे बात करने की जहमत भी नहीं उठाई।” दीपिका ने यह भी कहा कि एक बार उन्होंने सीता का रोल निभा लिया है, इसलिए वे रामायण में किसी और किरदार को निभाने को लेकर निश्चित नहीं हैं।

आगे क्या कहा दीपिका ने?

दीपिका ने कहा कि यदि उन्हें मौका मिले तो वे माहाभारत या शिव पुराण जैसी फिल्मों में काम करने के बारे में जरूर सोचेंगी, लेकिन रामायण के संदर्भ में उनका यह मानना है कि सीता का किरदार उनके लिए खास और अद्भुत अनुभव रहा है।

रणबीर कपूर की रामायण का कास्ट| Ranbir Kapoor Ramayana

Ranbir Kapoor Ramayana: रणबीर कपूर इस फिल्म में भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं, जबकि साउथ के सुपरस्टार यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा, रवि दुबे लक्ष्मण का रोल निभाएंगे और सनी देओल भगवान हनुमान के किरदार में दिखेंगे। यह फिल्म भारतीय पौराणिक कथा को बड़े पर्दे पर नई और भव्य शैली में पेश करेगी।

For More English News: http://newz24india.in

Exit mobile version