रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की गुपचुप सगाई की खबरें वायरल, जल्द कर सकते हैं शादी

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने 3 अक्टूबर को सीक्रेट सेरेमनी में गुपचुप सगाई की। जल्द ही शादी की खबरें भी सामने आ सकती हैं, हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के चर्चित चेहरों में से एक, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। खबरों की मानें तो दोनों स्टार्स ने 3 अक्टूबर को एक सीक्रेट सेरेमनी में गुपचुप सगाई कर ली है। हालांकि, कपल ने अब तक इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन सोशल मीडिया और मीडिया रिपोर्ट्स में यह चर्चा जोरों पर है कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

लंबे समय से थी रिलेशनशिप की अटकलें

रश्मिका और विजय के बीच अफेयर की खबरें बीते कई महीनों से चल रही थीं। दोनों को कई बार साथ देखा गया है और छुट्टियों की वायरल तस्वीरों ने इनके रिश्ते को लेकर अटकलों को और तेज कर दिया था। हालांकि, अब सगाई की खबर ने उन सभी अफवाहों को मजबूत आधार दे दिया है।

सोशल मीडिया पर प्यार का इज़हार

कुछ समय पहले विजय देवरकोंडा ने एक मार्शल आर्ट वीडियो शेयर किया था, जिस पर रश्मिका ने कमेंट करते हुए लिखा था, “आपको जितना मिला है, आप उससे ज्यादा डिज़र्व करते हैं।” इससे पहले भी रश्मिका कई बार विजय के लिए अपने प्यार और तारीफ का इज़हार कर चुकी हैं।

ALSO READ:- ओटीटी पर इस वीकेंड धमाल: नई फिल्में और सीरीज करेंगी मनोरंजन की बारिश

‘कॉफी विद करण’ में आया था हिंट

रश्मिका मंदाना और विजय के रिश्ते की पुष्टि तब और मज़बूत हुई जब ‘कॉफी विद करण’ के सीजन 7 में अनन्या पांडे ने इस रिश्ते का परोक्ष रूप से ज़िक्र किया। उन्होंने कहा था, “विजय रश में है टू गेट मीका,” जिससे ये अटकलें और भी बढ़ गई थीं कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

रश्मिका मंदाना की पहली सगाई टूट चुकी है

गौरतलब है कि रश्मिका मंदाना की यह पहली सगाई नहीं है। इससे पहले वे साउथ एक्टर रक्षित शेट्टी से सगाई कर चुकी थीं। दोनों ने 3 जुलाई 2017 को सगाई की थी, लेकिन बाद में आपसी मतभेदों के चलते यह रिश्ता टूट गया था।

शादी की खबरें भी तेज़

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रश्मिका और विजय देवरकोंडा जल्द ही शादी कर सकते हैं। दोनों के परिवारों ने इस रिश्ते को मंजूरी दे दी है और वे अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करने के लिए तैयार हैं।

For More English News: http://newz24india.in

Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x

Exit mobile version