Reliance AGM 2025: मुकेश अंबानी का बड़ा ऐलान, 125 अरब डॉलर राजस्व और Jio IPO 2026 में लॉन्च होगा

Reliance AGM 2025 में मुकेश अंबानी ने 125 अरब डॉलर राजस्व, जियो IPO 2026 में लॉन्च और नई AI कंपनी Reliance Intelligence का ऐलान किया। जानें रिलायंस के भविष्य की योजना और भारत की अर्थव्यवस्था पर प्रभाव।

Reliance AGM 2025: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) ने शुक्रवार को अपनी 48वीं सालाना आम बैठक (AGM 2025) का आयोजन किया, जिसमें चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कंपनी की ऐतिहासिक उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि रिलायंस 125 अरब डॉलर का वार्षिक राजस्व पार करने वाली भारत की पहली कंपनी बन गई है।

जियो IPO 2026 में होगा लॉन्च

मुकेश अंबानी ने AGM में घोषणा की कि रिलायंस जियो का आईपीओ 2026 की पहली छमाही में लॉन्च किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जियो के ग्राहकों की संख्या 50 करोड़ (500 मिलियन) के पार पहुंच चुकी है, जो भारत के डिजिटल परिवर्तन का प्रतीक है।

AI में बड़ा निवेश: Reliance Intelligence की घोषणा

अंबानी ने बताया कि रिलायंस एक नई एआई फोकस्ड कंपनी – Reliance Intelligence लॉन्च कर रही है, जो कंपनी के सभी बिज़नेस क्षेत्रों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को इंटीग्रेट करेगी। उन्होंने कहा कि भारत को “AI-पावर्ड” विकास की दिशा में नेतृत्व करना चाहिए।

Reliance रिटेल बना देश का सबसे तेजी से बढ़ता FMCG ब्रांड

ईशा अंबानी ने रिलायंस रिटेल की प्रगति पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह अब देश का सबसे तेजी से बढ़ता कंज्यूमर ब्रांड बन चुका है। FY25 में रिलायंस रिटेल ने ₹3.3 लाख करोड़ का सकल राजस्व दर्ज किया, जो 8% की सालाना वृद्धि है। EBITDA भी 8.6% बढ़कर ₹25,094 करोड़ हो गया।

उन्होंने कहा कि डिजिटल चैनल्स अब रिटेल रेवेन्यू में डबल डिजिट योगदान दे रहे हैं और अगले तीन सालों में यह 20% से अधिक हो जाएगा।

गुजरात में बनेगी दुनिया की सबसे बड़ी सौर परियोजना

अनंत अंबानी ने AGM में बताया कि कंपनी 2026 तक बैटरी गिगाफैक्ट्री शुरू करेगी और गुजरात के कच्छ में दुनिया की सबसे बड़ी सिंगल-साइट सोलर प्रोजेक्ट स्थापित की जाएगी। साथ ही, सोडियम आयन बैटरी टेक्नोलॉजी के कमर्शियल उपयोग को तेजी से बढ़ाया जाएगा।

also read:- AC और टीवी के दाम होंगे कम? ICEA ने GST स्लैब में बदलाव…

Reliance का भारत-प्रथम मॉडल और 10% GDP ग्रोथ का विज़न

अंबानी ने कहा कि भारत को अब किसी पश्चिमी मॉडल की आवश्यकता नहीं है। देश को चाहिए एक “भारत-प्रथम विकास मॉडल”, जो समृद्धि, स्थिरता और समानता सुनिश्चित करे। उन्होंने भविष्यवाणी की कि भारत की अर्थव्यवस्था आने वाले दशकों में 10% की दर से बढ़ सकती है, जिससे प्रति व्यक्ति आय 4-5 गुना तक बढ़ सकती है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज: भारत की सबसे बड़ी निजी कंपनी

FY25 के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज का समेकित राजस्व ₹10.71 लाख करोड़ ($125.3 अरब) रहा, जिसमें ₹1.46 लाख करोड़ का ऑपरेटिंग कैशफ्लो और ₹81,309 करोड़ का शुद्ध लाभ शामिल है। यह कंपनी अब फॉर्च्यून ग्लोबल 500 में 88वें स्थान और फोर्ब्स ग्लोबल 2000 में 49वें स्थान पर है।

For More English News: http://newz24india.in

Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x

Exit mobile version