टीम इंडिया के रिंकू सिंह न्यूजीलैंड T20 सीरीज से पहले AI वीडियो विवाद में फंसे। करणी सेना ने दर्ज कराई शिकायत, जानें पूरा मामला।
टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह को न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की T20 सीरीज से पहले एक नए विवाद का सामना करना पड़ रहा है। रिंकू सिंह ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक AI-जनरेटेड रील साझा की थी, जिसमें उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय भगवान को दिया। इस रील के कारण उनके खिलाफ शिकायत भी दर्ज की गई है और मामला तेजी से चर्चा में है।
AI वीडियो में भगवानों को दिखाया गया
रिंकू सिंह द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में भगवान हनुमान, भगवान विष्णु, भगवान शिव और भगवान गणेश को कार में काले चश्मे पहनते दिखाया गया है। वीडियो में बीच-बीच में रिंकू सिंह को छक्के लगाते भी दिखाया गया। यह वीडियो AI तकनीक का उपयोग करके बनाया गया था।
धार्मिक भावनाओं के उल्लंघन का आरोप
कुछ फैंस ने रिंकू सिंह के इस पोस्ट का समर्थन किया, जबकि कई लोग इसे धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला मान रहे हैं। इसी विवाद के चलते करणी सेना ने रिंकू सिंह के खिलाफ अलीगढ़ के थाना सासनी गेट में शिकायत दर्ज करवाई है। करणी सेना का कहना है कि रिंकू सिंह को इस रील के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए और उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।
ALSO READ:- IND Vs NZ: श्रेयस अय्यर 27 रन से बनाएंगे रिकॉर्ड, गिल के…
क्रिकेट में रिंकू सिंह का प्रदर्शन
खेल के मैदान पर रिंकू सिंह ने हाल ही में विजय हजारे ट्रॉफी में यूपी टीम की कप्तानी की। उनकी कप्तानी में यूपी टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंची, जहां दूसरे क्वार्टर फाइनल में सौराष्ट्र के खिलाफ 17 रन से हार के बाद टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई। टूर्नामेंट में रिंकू ने कुछ शानदार पारियां खेली, जिससे उन्हें भारतीय टीम में वापसी का मौका मिला।
टी20 सीरीज से पहले बढ़ा विवाद
टी20 सीरीज से पहले रिंकू सिंह इस विवाद में फंसने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए हैं। भारत के क्रिकेट प्रशंसक इस मामले पर मिली-जुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं, जिसमें एक तरफ समर्थन है और दूसरी तरफ आलोचना।
For English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x
