Roasted Gram Benefits: भुने हुए चने को छिलके के सहि खाना सेहत के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है। ये फाइबर से भरपूर हैं और पाचन को तेज करते हैं। इसके अलावा भी इसके कई फायदे हैं। जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
Roasted Gram Benefits: ज्यादातर लोग भुने चने को छिलके को निकालकर खाते हैं, लेकिन इसे बिना निकाले खाना कई प्रकार से सेहत के लिए अच्छा हो सकता है। वास्तव में, भूना चना में फाइबर की मात्रा इतनी अधिक होती है कि यह आपके शरीर पर एक अलग प्रभाव डालता है। ये मेटाबोलिक रेट बढ़ाता है और पाचन क्रिया को तेज करता है। इसके अलावा भी छिलके वाले चने को खाना सेहत के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है। आइए, जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
भुने हुए चने को छिलके के साथ खाने के लाभ
भूसी के रूप में काम करता है: चने का छिलका भूसी की तरह काम करता है, जो पाचन को तेज करता है। ये कारगर है क्योंकि यह मेटाबोलिक रेट बढ़ाता है ये कोलेस्ट्रॉल को कम करने और वजन कम करने में भी मदद करते हैं। फैटी लिवर के मरीजों के लिए ये टॉक्सिन्स को बाहर निकालते हैं। इसलिए जिन्हें भी फैटी लिवर की बीमारी है उन्हें इसे जरूर खा लेना चाहिए।
कब्ज में लाभ: कब्ज के रोगियों को भुने हुए चने (छिलके सहित) खाने से फायदा मिलता है। ये पाचन को तेज करता है और गुर्दे की गति को तेज करता है, जिससे मल त्याग आसानी से होता है और कब्ज से बचाव होता है। मल को अपने फाइबर के साथ मुलायम बनाने के कारण ये बवासीर के मरीजों के लिए भी अच्छा है।
डायबिटीज में फायदेमंद: डायबिटीज को छिलके सहित भुना हुआ चना खाना चाहिए। इससे शुगर मेटाबोलिज्म तेज होता है और इंसुलिन का उत्पादन बढ़ता है। इससे शुगर नियंत्रण में मदद मिलती है। इतना ही नहीं ये डायबिटीज में कब्ज के लक्षणों को भी कम करने में मददगार है और फिर सेल्स व न्यूरॉन्स को हेल्दी रखता है। इस प्रकार से छिलके सहित भुने चने खाना फायदेमंद हो जाता है।