आयशा ने सलमान खान के डांस को लेकर कह दी ऐसी बात

90 के दशक की सबसे खुबसुरत अदाकारा आयशा जुल्का को उनकी फिल्म ”जो जीता वही सिंकदर” का गाना ”पहला नशा पहला’खुमार” से हर कोई जानता होगा। उनकी अदाकारी और मुस्कान का हर कोई दिवाना था। उन्होंने कई बड़े अभिनेताओं जैसे अक्षय कुमार, आमिर खान, सलमान खान, अजय देवगन आदि लोगों के साथ काम किया है। इनमें से आज के सुपरस्टार सलमान खान के बारे में उन्होंने एक शो के दौरान खुलासा किया है। दरअसल आयशा और मधु सिंगिंग रिएलिटी शो सारेगामापा में गेस्ट के तौर पर आई थी, जंहा उन्होंने काफी मस्ती की।

जब आयशा ने सलमान से जुड़ा किस्सा किया शेयर
शो 90 के दशक पर आधारित था उसी दौरान आयशा ने सलामन के बारे में उसी दशक से जुड़ा एक किस्सा सुनाया। जिसमें सलमान खान का जिक्र था, उन्होंने बताया कि सलमान खान डांस करने से कतराया करते थे। आयशा सलमान खान के साथ काम कर चुकी हैं, वह अपने काम में ब्रिलियंट हैं लेकिन एक वक्त था जब वह डांस करने से जी चुराया करते थे। उन्होंने बताया कि शुरुआत में तो सलमान खान डांस करने पर काफी कॉन्शियस हो जाया करते थे।

मेरी डेब्यू फिल्म में सलमान ने दिखाए थे नखरे
आयशा ने अपनी पहली फिल्म कुर्बान के वक्त का किस्सा शेयर करते हुए बताया कि सलमान सेट पर आए उन्हें डांस के लिए स्टेप्स दिए जा रहे थे। तो उन्होंने कोरियोग्राफर को ये कह डाला कि उन्हें वह कुछ भी स्टेप्स न दें। वह डांस करने से भाग रहे थे। लेकिन आज देखिए वह कितना अच्छा डांस करते हैं। देखकर हैरानी होती है। आयशा ने कहा मुझे अच्छे से याद है मेरी पहली फिल्म थी, मैं सलमान खान के साथ शूट कर रही थी। डांस का सीक्वेंस था और वह इससे बच रहे थे। कोरियोग्राफर ने सीक्वेस तैयार किया हुआ था तब सलमान ने कहा कि उनकी चलते हुए ही एंट्री करवा दें। दूसरी तरफ मैं डांस के स्टेप्स कर रही थी।

सलमान के डांस अब हुक स्टेप्स बन गए
आयशा ने आगे बताया, हमने इस दौरान कई लाइव शोज साथ किए हैं। मैं ये देख कर अब काफी हैरान होती हूं कि वह इतने अच्छे डांसर बन गए हैं। उनके स्टेप्स भी काफी पॉलिश्ड लगते हैं। उनके इस साइड को देखकर अब मुझे लगता है कि वह शायद पहले नाटक किया करते थे।

Exit mobile version