सावन 2026 का महीना 30 जुलाई से शुरू होगा और 28 अगस्त तक चलेगा। जानें सावन में पड़ने वाले सोमवार व्रत, पूजा विधि और शिव जी की आराधना का महत्व।
सावन 2026 (Sawan 2026) हिन्दू धर्म में भगवान शिव की पूजा-अर्चना का विशेष माह माना जाता है। इस महीने में भक्त विशेष रूप से सोमवार व्रत और मंगला गौरी व्रत करते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार सावन में शिव जी की पूजा करने से जीवन में सुख-शांति, समृद्धि और संकटों से मुक्ति मिलती है।
सावन 2026 की तारीखें
वैदिक पंचांग के अनुसार, आषाढ़ पूर्णिमा 29 जुलाई 2026 को मनाई जाएगी, जिसे गुरु पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। इसके अगले दिन यानी 30 जुलाई 2026 से सावन का माह शुरू होगा और यह माह 28 अगस्त 2026 तक चलेगा।
सूर्योदय और चन्द्रोदय का समय (Sawan 2026 Timing)
सूर्योदय: सुबह 05:41 बजे
सूर्यास्त: शाम 07:14 बजे
चन्द्रोदय: शाम 07:50 बजे
चन्द्रास्त: सुबह 06:06 बजे
मुहूर्त:
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:18 – 04:59 बजे
विजय मुहूर्त: दोपहर 02:43 – 03:37 बजे
गोधूलि मुहूर्त: शाम 07:14 – 07:34 बजे
सावन 2026 में सोमवार व्रत
इस वर्ष सावन में कुल चार सोमवार व्रत पड़ेंगे:
पहला सोमवार व्रत: 03 अगस्त 2026
दूसरा सोमवार व्रत: 10 अगस्त 2026
तीसरा सोमवार व्रत: 17 अगस्त 2026
चौथा सोमवार व्रत: 24 अगस्त 2026
also read:- कन्या पूजन: नवरात्रि के अलावा कब-कब किया जा सकता है कन्या…
सावन का धार्मिक महत्व
सावन का माह भगवान शिव को समर्पित है। इस महीने में जल, बेलपत्र, धतूरा और अन्य पूजन सामग्री से महादेव का अभिषेक किया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि सावन में शिव पूजन करने से जीवन की सभी मनोकामनाएँ पूरी होती हैं।
सोमवार व्रत का महत्व: सोमवार व्रत करने से विवाह में बाधाएं दूर होती हैं, मनचाहा जीवनसाथी प्राप्त होता है और वैवाहिक जीवन सुखमय बनता है। शिव पुराण के अनुसार, सावन के महीने में शिव जी अपने ससुराल कनखल में निवास करते हैं।
सावन 2026 में क्या करें
प्रतिदिन महादेव की पूजा करें।
सोमवार व्रत का पालन करें।
मंदिर या जरूरतमंद लोगों में दान करें।
पूजा के दौरान मंत्रों का जाप करें।
शिव चालीसा का पाठ करें।
सावन का यह पवित्र महीना भक्तों के लिए विशेष आध्यात्मिक अनुभव लेकर आता है। इस अवसर पर शिव जी की भक्ति और नियमपूर्वक व्रत करने से जीवन में सुख, समृद्धि और शांति बनी रहती है।
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x
