फरहान की शादी के बाद दोस्त की पार्टी में जान्हवी-अहान शेट्टी के साथ नजर आर्यन खान

बाॅलीवुड के किंग खान के बेटे आर्यन खान इन दिनों अपनी नार्मल लाइफ की पटरी पर धीरे-धीरे वापस आ रहे हैं। पिछले साल उनका वक्त काफी खराब गुजरा जिसके कुछ महिनों बाद वह अपनी नार्मल लाइफ में वापस लौट रहे हैं। आर्यन को ड्रग्स केस में जमानत मिलने के बाद पहली बार आईपीएल के प्री ऑक्शन इवेंट में देखा गया था। जिसके बाद उन्हें फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की शादी की पार्टी में बहन सुहाना खाना और मम्मी गौरी खान के साथ देखा गया। वहीं, 27 फरवरी को उन्हें अपने खास दोस्त अहान शेट्टी और जान्हवी कपूर के साथ पार्टी करते हुए स्पॉट किया गया। आर्यन खान का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

आर्यन खान अपने दोस्ती की पार्टी के लिए निकले थे। आर्यन खान ने व्हाइट कलर की टी शर्ट पहनी हुई है। आर्यन के अलावा पार्टी में जान्हवी कपूर भी शामिल हुई। जान्हवी ने स्ट्रैपी ब्लैक मिडी ड्रेस कैरी की हुई थी, जिसमें वह काफी हाॅट नजर आ रही थी। वहीं, सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी भी पार्टी में नजर आए। अहान शेट्टी ने जहां फोटोग्राफर्स को पोज दिए। वहीं, जान्हवी कपूर अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी में जाने के लिए जल्दी में थीं।

बता दें, हाल में खबरें सामने आई थी कि आर्यन भी पिता के नक्शेकदम पर चल कर फिल्म इंडस्ट्री ज्वाइन कर रहे हैं। लेकिन वो बतौर एक्टर ओने करियर की शुरुआत नहीं कर रहे हैं। बल्कि वेब सीरीज के लिए लिखने का काम करेंगे। आर्यन पिता के प्रोडक्शन रेड चिल्लीज एंटरटेनमेंट तले बनने वाली वेब सीरीज एक फैन पर आधारित होगी जिसकी कहानी आर्यन खान लिखेंगे। इस वेब सीरीज की कहानी को बिलाल सिद्धकी साथ में लिखेंगे। वहीं शाहरु खान की बेटी सुहाना के भी एक्टिंग में डेब्यू की खबर है। वो जोया अख्तर की नेटफ्लिक्स के साथ वेब सीरीज में नज़र आ सकती हैं। हालांकि, अभी तक इस खबर की अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Exit mobile version