पूर्वोत्तर के राज्यों के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी का संदेश, स्थानीय नागरिकों के लिए विशेष शुभकामना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के स्थापना दिवस पर दोनों राज्यों के नागरिकों को शुभकामनाएं दीं। पीएम ने प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विरासत और विकास में योगदान की सराहना की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर दोनों राज्यों के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इन राज्यों की प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विरासत और मेहनती नागरिकों की सराहना करते हुए उनकी प्रगति की कामना की।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भी दोनों राज्यों के लिए संदेश जारी कर निरंतर विकास और समृद्धि की शुभकामनाएं दीं।
अरुणाचल प्रदेश पर पीएम मोदी का संदेश
प्रधानमंत्री मोदी ने अरुणाचल प्रदेश को परंपरा और प्रकृति के बीच सामंजस्य का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि राज्य के उत्साही और मेहनती लोग देश की प्रगति में अहम योगदान दे रहे हैं। यहां की जनजातीय विरासत भारत की सांस्कृतिक समृद्धि को मजबूत करती है। पीएम ने राज्य की प्रगति और विकास की नई ऊंचाइयों को छूने की कामना की।
अरुणाचल प्रदेश की ऐतिहासिक यात्रा:
अरुणाचल प्रदेश को ‘उगते सूरज की भूमि’ कहा जाता है। यह भूटान, चीन और म्यांमार से सटा हुआ है, जिससे इसका सामरिक महत्व भी बढ़ जाता है। यह क्षेत्र पहले नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर एजेंसी के नाम से जाना जाता था। 1972 में इसे केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया और 20 फरवरी 1987 को पूर्ण राज्य का दर्जा मिला।’
also read:- AI Impact Summit 2026: कृषि और मातृभाषा शिक्षा में AI…
मिजोरम पर पीएम मोदी का संदेश
प्रधानमंत्री ने मिजोरम को प्राकृतिक सुंदरता और मजबूत सामुदायिक भावना वाला राज्य बताया। उन्होंने कहा कि मिजोरम के लोग दया और करुणा के मूल्यों को जीते हैं। मिजो संस्कृति, संगीत और परंपराएं प्रेरणादायक हैं। पीएम ने राज्य के उज्ज्वल भविष्य और सतत विकास की कामना की।
मिजोरम का राज्य बनने का सफर:
मिजोरम भी 20 फरवरी 1987 को भारत का 23वां राज्य बना। इससे पहले यह केंद्र शासित प्रदेश था। हर साल 20 फरवरी को राज्य स्थापना दिवस मनाया जाता है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दोनों राज्यों की सांस्कृतिक विरासत, समाजिक योगदान और विकास की प्रतिबद्धता की सराहना की और कहा कि यह देश के अन्य हिस्सों के लिए प्रेरणा है।
For English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x



