
रानी मुखर्जी की बेहतरीन फिल्म Mardaani 3 की रिलीज डेट घोषित हो गई है। इस फिल्म के साथ फरवरी 2026 में सिनेमाघरों में कई अन्य फिल्में भी आने वाली हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की अपकमिंग फिल्म ‘Mardaani 3’ का पोस्ट रिलीज हो गया है। मेकर्स ने एक पोस्टर जारी किया, जिसमें रानी हाथ में एक बंदूक पकड़े हुए दिखाई देती है। रानी का क्रूर रूप लोगों को पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर वे एक्ट्रेस की प्रशंसा करते हैं। फिल्म के पोस्टर और रिलीज डेट को भी मेकर्स ने घोषित किया है। ये फिल्म अगले साल फरवरी में रिलीज़ होगी।
फिल्म फरवरी 2026 में किस तारीख को रिलीज होगी?
‘मर्दानी’ साल 2014 में रिलीज हुई थी। ‘मर्दानी 2’ साल 2019 में आई थी। वहीं ‘मर्दानी 3’ 27 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। मतलब, रानी को सात साल बाद पुलिस अफसर शिवानी शिवाजी रॉय के रूप में देखा जाएगा।
यहां देखिए पोस्टर।
The countdown begins for #Mardaani3! On Holi, good will fight evil as Shivani Shivaji Roy returns to the big screen on February 27, 2026.#RaniMukerji | #AbhirajMinawala pic.twitter.com/biGu3v4TZ9
— Yash Raj Films (@yrf) April 21, 2025
ये फिल्में भी फरवरी 2026 में रिलीज होंगी।
‘मर्दानी 3’ के साथ फरवरी 2026 में तीन और फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होंगी। 6 फरवरी को साउथ की एक्शन ड्रामा फिल्म “चट्टान 3” आएगी। कार्तिक आर्यन और करण जौहर की फिल्म “तू मेरी, मैं तेरा, मैं तेरा, तू मेरी” 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। वहीं 14 फरवरी के दिन शनाया कपूर की डेब्यू फिल्म ‘तू या मैं’ आएगी। इस फिल्म में उनके साथ आदर्श गौरव हैं।