स्वास्थ्य

Palm Oil Side Effects: पाम ऑयल खाने से क्या नुकसान होता है और कौन सी बीमारियां पैदा करता है?

Palm Oil Side Effects: ताड़ का तेल यानि पाम ऑयल, शरीर के लिए बहुत घातक है। इस तेल को कई उत्पादों में इस्तेमाल किया जाता है। पाम ऑयल खाने के क्या नुकसान हैं? जानिए

Palm Oil Side Effects: खराब जीवनशैली में खाना सबसे महत्वपूर्ण है। खाने में तेल, चीनी और नमक शरीर को बहुत घातक हैं। खासतौर से बिक्री पर उपलब्ध पैक्ड फूड में कम गुणवत्ता वाले तेल का उपयोग किया जाता है। जिससे सेहत खराब हो रही है। हाई कोलेस्ट्रॉल और हाई ब्लड प्रेशर खराब तेल खाने से होते हैं। ये तेल दिल के लिए भी खतरनाक हैं। पाम ऑयल, या ताड़ के तेल, पैकेज्ड खाद्य पदार्थों में सबसे अधिक उपयोग किया जाता है। जो नॉर्मल तेल से कहीं अधिक घातक है। आइये जानते हैं पाम ऑयल के नुकसान क्या हैं और इससे शरीर पर क्या असर होता है?

पाम ऑयल का क्या अर्थ है?

इस तेल को पाम के पेड़ों के फलों से निकाला जाता है। पाम ऑयल काफी सस्ता होने के कारण पैकेज्ड खाना और रेस्तरां में इसका उपयोग अधिक होता है। पाम ऑयल में बहुत कम पोषक तत्व हैं। और सैचुरेटेड फैट बहुत ज्यादा होता है। जिसके ये सेहत के लिए खतरनाक साबित होता है।

पाम ऑयल के नुकसान? Palm Oil Side Effects

खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाना- पाम ऑयल में सैचुरेटेड फैट बहुत अधिक होता है। ज्यादा सैचुरेटेड फैट खाने से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL) की मात्रा बढ़ती है। खून में खराब कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने से दिल का दौरा और स्ट्रोक का खतरा बढ़ता है।

हृदय के लिए खतरनाक– सभी सैचुरेटेड फैट अलग-अलग प्रकार के होते हैं। लेकिन कई अध्ययनों ने पाया कि पाम तेल का अधिक सेवन हृदय से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ाता है। विशेष रूप से जब यह मछली और मेवों में पाए जाने वाले पॉलीअनसैचुरेटेड वसा या जैतून के तेल में पाए जाने वाले मोनोअनसैचुरेटेड वसा को बदलता है

मोटापे को बढ़ाना- पाम तेल भी मोटापे को तेजी से बढ़ाता है। पाम ऑयल में बहुत अधिक कैलोरी होती है, इसलिए अगर इसे हाई इंटेंसिटी वर्कआउट के साथ नहीं लिया जाए तो वजन तेजी से बढ़ता है।

हानिकारक ट्रांस फैट- कुछ प्रोसेस्ड पाम ऑयल उत्पाद जैसे पैकेज्ड खाद्य पदार्थों या फास्ट फूड में इस्तेमाल किए जाने वाले तेल में ट्रांस फैट भी पाया जाता है। क्योंकि इसके लिए पाम ऑयल को हाइड्रोजनीकरण किया जाता है। ट्रांस वसा हार्ट के लिए बहुत खतरनाक होता है। इससे बचना चाहिए।

Related Articles

Back to top button