How To Clean Ear Wax: कान से पीला मैल मिनटों में निकालने का आसान तरीका

How To Clean Ear Wax: बारिश के दिनों में नमी के कारण कान में जमा वैक्स फूल जाता है, जो दर्द और कम सुनने की समस्या का कारण बनता है। इन तरीकों से फूला हुआ मैल निकाल सकते हैं। जानिए कान का मैल निकालने के उपाय क्या है?
How To Clean Ear Wax: मानसून के दौरान लोगों को अक्सर कान का दर्द, कम सुनाई देना, खुजली और सीटी बजने जैसी समस्याएं परेशान करने लगती हैं। इसका कारण कान में अधिक वैक्स भी हो सकता है। ऐसे लक्षण दिखाई देते हैं तो कान में मैल अधिक हो सकता है। इसे वर्ष वैक्स कहते हैं। जैसे, ये वैक्स ईअर कैनाल के बाहरी भाग में हैं। कान में कोई समस्या नहीं होती। कान को धूल या पानी से बचाने के लिए ये वैक्स उपयुक्त हैं। कान में अधिक मैल होने पर ये स्वयं बाहर निकल जाते हैं। जब कान का वैक्स सूखा हो जाता है, तो यह दर्द, संक्रमण और बार-बार बहरापन का खतरा बढ़ा सकता है। इसलिए तुरंत डॉक्टर को दिखाना जरूरी है।
कान का मैल निकालने के लिए लोग अक्सर हेयर पिन, कॉटन बड या उंगली का इस्तेमाल करते रहते हैं। कुछ लोग कान को मैल साफ करने वालों से भी सफाई करवाते हैं। जिससे वैक्स कान के अंदर घुसने का खतरा बढ़ जाता है। इयर कैनाल के अंदर वैक्स जाने से कान में गंभीर इन्फेक्शन भी हो सकता है। गंभीर स्थिति में सुनने की क्षमता भी प्रभावित हो सकती है।
कान का मैल बाहर निकालने का तरीका| How To Clean Ear Wax:
डॉक्टरों का कहना है कि कान साफ करने के लिए किसी भी चीज का उपयोग नहीं करना चाहिए। फिर चाहे उंगली हो या फिर इयर बड्स ही क्यों न हों। इससे कान को नुकसान हो सकता है।
ईयर ड्रॉप का उपयोग करना: ईयर ड्रॉप्स खरीदना बेहतर है। डॉक्टर की सलाह से कान में ये ईयर ड्रॉप डालें। कान का सूखा मैल इससे नरम होकर आसानी से निकल जाएगा।
ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल: जैतून का तेल या ऑलिव ऑयल भी कान का मैल साफ करने के लिए उपयोगी हो सकता है। कान में दो या तीन बूंद ऑलिव ऑयल डालें। कान में जमा सूखा मैल इससे धीरे-धीरे बाहर आ जाएगा।
अगर आपको ज्यादा परेशानी हो रही है तो डॉक्टर को जरूर दिखाएं। क्योंकि खुद से कुछ भी करना खतरनाक हो सकता है। डॉक्टर सही से जांच करके आपको दवा दे सकते हैं या कान की सफाई के लिए मौजूद सुरक्षित उपकणों का इस्तेमाल कर समस्या को ठीक कर सकते हैं।