राज्यहरियाणा

Gurugram में खराब सफाई व्यवस्था, चारों ओर गंदगी, कर्मचारियों ने तीन दिन का अल्टीमेटम दिया

Gurugram

Gurugram: दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम में अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठने के चलते जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए हैं। शहर कूड़ाघर बन गया है क्योंकि नगर निगम कर्मचारी हड़ताल पर बैठे हैं। सड़क के किनारे कई जगह कूड़े का ढेर दिखाई देता है कूड़े के देर में आवारा पशु भी मुंह करने आते हैं, जिससे वाहन चालकों को काफी परेशानी होती है। आपको बता दें कि नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल को कई संघों ने भी समर्थन दिया है।

Gurugram: अगर मांगे नहीं मानी गईं तो बड़ा आंदोलन होगा।

कर्मचारी नेता बसंत कुमार ने कहा कि अगर उनकी मांगों को तीन दिन में नहीं पूरा किया गया तो वे 15 अक्टूबर को रोहतक में होने वाली रैली में बड़े स्तर पर आंदोलन छेड़ देंगे और गुरुग्राम ही नहीं पूरे प्रदेश में सफाई कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे। कर्मचारी नेताओं का कहना है कि सरकार ने पहले ही लिखित रूप से उनकी मांगों को मान लिया था, लेकिन सूचना नहीं दी गई। इसके बावजूद, सरकार मनमानी ढंग से नगर निगम में काम कर रहे कर्मचारियों को निकाल रही है, जो उनके लिए अनुचित है।

छटनी से कर्मचारी बहुत नाराज हैं

Gurugram: नगर पालिका कर्मचारी संघ के सदस्यों का कहना है कि वह मैनपावर के ठेके को समाप्त कर ऑपरेशन एंड मैंटीनेंस के ठेके को देने के खिलाफ हैं। इसके अलावा, निगम ने 3 हजार से अधिक कर्मचारियों को छटनी कर निकाला। इन कर्मचारियों के घरों में चूल्हे जलने तक बंद रहेंगे। किराया नहीं देने पर कई कर्मचारियों को घर से निकाल दिया गया है, जबकि कुछ कर्मचारियों को दुकान से राशन तक नहीं मिल रहा है। Gurugram:  ऐसे में वह सरकार से बहुत उम्मीद कर रहे हैं, लेकिन सरकार ने इन कर्मचारियों की पीड़ा समझने की बजाय उन्हें नौकरी से निकाल दिया। उनका कहना था कि अगर सरकार ने 14 अक्टूबर तक उनकी मांगों को नहीं माना तो वह रोहतक के लिए पैदल कूंच करेंगे और 15 अक्टूबर को होने वाली रैली में बड़े आंदोलन का आह्वान करेंगे. राज्य में सफाई व्यवस्था।

जनता का सामना हुआ संघर्ष

कर्मचारी नेता राम सिंह ने कहा कि फिलहाल आम जनता सरकार और नगर निगम अधिकारियों के बीच चल रहे संघर्ष का खामियाजा भुगत रही है। शहर में पिछले कुछ दिनों से सफाई नहीं हुई है। जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर से शहर में बीमारियां घर करने लगी हैं और लोग बीमार होकर अस्पताल जा रहे हैं। अब सरकार और कर्मचारी नेताओं के बीच मांगों पर क्या समझौता होगा और कर्मचारियों की हड़ताल कब खत्म होगी।

 

फेसबुक और ट्विटर पर हमसे जुड़ें और अपडेट प्राप्त करें:

facebook-https://www.facebook.com/newz24india

twitter-https://twitter.com/newz24indiaoffc

Related Articles

Back to top button
Share This
हरियाणा की क्वीन Pranjal Dahiya के WOW लुक्स Anant-Radhika की शादी में आएंगे ये बॉलीवुड कपल्स Instagram की क्वीन Jannat Zubair के शानदार लुक्स 2024 में ये बॉलीवुड जोड़ियां बनेंगी Parents DDLJ की ‘सिमरन’ के शानदार Saree Looks
हरियाणा की क्वीन Pranjal Dahiya के WOW लुक्स Anant-Radhika की शादी में आएंगे ये बॉलीवुड कपल्स Instagram की क्वीन Jannat Zubair के शानदार लुक्स 2024 में ये बॉलीवुड जोड़ियां बनेंगी Parents DDLJ की ‘सिमरन’ के शानदार Saree Looks