राज्यदिल्ली

Delhi Assembly Elections: केजरीवाल ने कर दिया खुलासा, AAP किन लोगों को टिकट देगी

Delhi Assembly Elections: आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि पार्टी आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में किन लोगों को टिकट देने की योजना बना रही है।

Delhi Assembly Elections: देश के दो राज्यों महाराष्ट्र और झारखंड में बुधवार को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। अब केंद्रशासित प्रदेशों और देश की राजधानी दिल्ली में भी चुनाव की चर्चा होने लगी है। कांग्रेस, भाजपा और आम आदमी पार्टी अभी से ही अपनी तैयारियों में लग गए हैं। इन सब के बीच अब आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने खुलासा किया है कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में किन लोगों को टिकट देने का मन बना रही है।

केजरीवाल ने कहा कि कोई भाई-भतीजावाद नहीं होगा

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों को उनके काम, जीत की संभावना और जनता की राय के आधार पर टिकट देगी। केजरीवाल ने कहा कि मैं किसी रिश्तेदार, परिचित या मित्र को टिकट नहीं दूंगा। कोई भाई-भतीजावाद नहीं होगा। मैं उम्मीदवारों का मूल्यांकन उनके काम, जीतने की संभावना और जनता की राय के आधार पर करूंगा।

केजरीवाल: पार्टी को ईश्वर और जनता का आशीर्वाद

उत्तर-पश्चिमी और पश्चिमी दिल्ली में अरविंद केजरीवाल ने पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात की है। यहां केजरीवाल ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में विजयी होगी। केजरीवाल ने कहा कि उनकी पार्टी ने सच्चाई का रास्ता चुना है और इसे भगवान और जनता का आशीर्वाद मिला है।

कब होंगे चुनाव?

दिल्ली के पूर्व सीएम केजरीवाल ने चुनाव की तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं से कहा कि इस बात को ध्यान में रखा जाए कि केजरीवाल हर सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं। केजरीवाल ने आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव को धर्म युद्ध करार दिया है। केजरीवाल ने कहा कि भाजपा हर कीमत पर ये चुनाव जीतना चाहती है। बता दें कि दिल्ली में विधानसभा चुनाव का आयोजन फरवरी 2025 में संभावित है।

Related Articles

Back to top button