Beetroot Side Effect: चुकंदर सेहत के लिए वरदान है या नुकसान? जानें ज्यादा सेवन के खतरे

Beetroot Side Effect: ज्यादा चुकंदर का सेवन सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। जानिए कैसे यह लो ब्लड प्रेशर, किडनी स्टोन और पेट की समस्याएं बढ़ा सकता है।
Beetroot Side Effect: (चुकंदर) को सुपरफूड माना जाता है क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं। यह ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने, (Beetroot Side Effect In Hindi) खून बढ़ाने और पाचन सुधारने जैसे कई फायदे देता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि चुकंदर का अधिक सेवन सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है?
हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो किसी भी चीज की अति (Beetroot Side Effect)सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती है, फिर चाहे वह कितना भी हेल्दी क्यों न हो। आइए जानते हैं कि ज्यादा चुकंदर खाने के क्या साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं।
read:- Diabetes Morning Symptoms: ये लक्षण शरीर में सुबह-सुबह…
चुकंदर खाने के क्या साइड इफेक्ट्स| Beetroot Side Effect
1. लो ब्लड प्रेशर की समस्या
चुकंदर में नाइट्रेट की मात्रा अधिक होती है, जो शरीर में जाकर नाइट्रिक ऑक्साइड में बदलती है और रक्तवाहिनियों को रिलैक्स करती है। इससे ब्लड प्रेशर कम हो सकता है।
-
यदि आप हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित हैं, तो सीमित मात्रा में चुकंदर लाभकारी हो सकता है।
-
लेकिन अगर पहले से ही आपका ब्लड प्रेशर लो रहता है, तो चुकंदर का अधिक सेवन बेहोशी, चक्कर या दिल की धड़कन अनियमित करने जैसी समस्याएं ला सकता है।
2. किडनी स्टोन का बढ़ता खतरा
चुकंदर में ऑक्सलेट (Oxalate) की मात्रा अधिक होती है। यह शरीर में जाकर कैल्शियम के साथ मिलकर कैल्शियम ऑक्सलेट क्रिस्टल बना सकता है, जिससे किडनी स्टोन बनने का खतरा बढ़ता है।
-
विशेष रूप से किडनी की समस्या या स्टोन हिस्ट्री वाले लोगों को चुकंदर का सेवन सावधानी से करना चाहिए।
3. लिवर पर प्रभाव
चुकंदर के अधिक सेवन से लिवर में मेटाबॉलिक लोड बढ़ सकता है, खासकर अगर आपका लीवर पहले से कमजोर है।
-
ज्यादा मात्रा में बीटरूट में मौजूद तत्व कुछ मामलों में हेपाटोटॉक्सिक प्रभाव डाल सकते हैं।
4. पेट से जुड़ी समस्याएं
चुकंदर में फाइबर की मात्रा काफी अधिक होती है, जो सामान्य रूप से पाचन में सहायक होती है। लेकिन यदि फाइबर की मात्रा बहुत ज्यादा हो जाए तो यह बन सकता है पेट दर्द,
- गैस,
- ब्लोटिंग (पेट फूलना)
- और डायरिया जैसी समस्याओं की वजह।
इसलिए चुकंदर को हमेशा सीमित मात्रा में ही खाएं।
5. गर्भवती महिलाओं के लिए जरूरी चेतावनी
गर्भावस्था के दौरान डाइट में किसी भी चीज को शामिल करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी होता है।
- चुकंदर में मौजूद कुछ तत्व गर्भवती महिलाओं में ब्लड प्रेशर या लिवर से जुड़ी परेशानियों को बढ़ा सकते हैं।
इसलिए बिना सलाह लिए चुकंदर का ज्यादा सेवन न करें।
For More English News: http://newz24india.in