Brain Eating Amoeba: दिमाग खाने वाला अमीबा कितना खतरनाक होता है कैसे लक्षण महसूस होते हैं? जानें

Brain Eating Amoeba: क्या आप नेगलेरिया फाउलेरी इंफेक्शन का पता है? अगर नहीं, तो आपको इस घातक इंफेक्शन के दौरान दिखाई देने वाले कुछ लक्षणों के बारे में पता लगाना चाहिए।
Brain Eating Amoeba: नेगलेरिया फाउलेरी एक अमीबा है। आपके लिए बता दें कि ये अमीबा झीलों, नदियों और झरनों में पाए जाते हैं। नेगलेरिया फाउलेरी इंफेक्शन के खतरे का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि संक्रमण मरीज को मार सकता है। इस अमीबा का साइज इतना ज्यादा छोटा होता है कि इसे माइक्रोस्कोप से ही देखा जा सकता है।
दिमाग खाने वाला अमीबा कैसे शिकार करता है?
हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि ये अमीबा शरीर में नाक के जरिए घुसता है और फिर लोगों को अपना शिकार बनाता है। ब्रैन ईटिंग अमीबा झीलों या नदियों में हो सकता है। ये अमीबा दूषित पानी में होते हैं, जो दिमाग के टिशू को नष्ट कर देते हैं, जिससे आपका दिमाग खोखला हो सकता है।
नेगलेरिया फाउलेरी इन्फेक्शन के लक्षण
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस बीमारी के लक्षण एक से दो सप्ताह के अंदर प्रकट होते हैं। ब्रेन ईटिंग अमीबा से आपको सिर दर्द, बुखार या फिर उल्टी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इन्फेक्शन के बढ़ने के लक्षणों में गर्दन में अकड़न, दिमाग का काम न करना, दौरे पड़ना या कोमा भी शामिल हो सकते हैं।
गौर करने योग्य बात
अगर समय रहते नेगलेरिया फाउलेरी इन्फेक्शन का इलाज शुरू न किया जाए, तो 18 दिनों के अंदर मरीज की मौत भी हो सकती है। इस इन्फेक्शन से बचने के लिए गर्मी में या फिर बरसात के मौसम में नदी या फिर झरनों में जाने से बचना चाहिए। इसके अलावा पानी वाली जगहों पर जाते समय सावधानी बरतें जिससे आपकी नाक में पानी न जाए।