राज्यमध्य प्रदेश

CM Mohan Yadav ने श्री जवाहरलाल दर्डा की कांस्‍य प्रतिमा का किया अनावरण

CM Mohan Yadav: मध्‍यप्रदेश में स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाएं लगातार बढ़ रही हैं

CM Mohan Yadav ने सेठ गोविंददास शासकीय जिला चिकित्‍सालय जबलपुर पहुंचकर वरिष्‍ठ स्‍वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री जवाहरलाल दर्डा की कांस्‍य प्रतिमा का अनावरण किया। उन्‍होंने कहा कि श्री जवाहरलाल दर्डा ने स्‍वतंत्रता संग्राम में महत्‍वपूर्ण योगदान दिया और जबलपुर से उनका गहरा नाता रहा है। जबलपुर में श्री दर्डा ने स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं के विस्‍तार की दिशा में भी उल्‍लेखनीय कार्य किया। उन्‍होंने कहा कि स्‍वतंत्रता संग्राम के दौरान जबलपुर से नेताजी सुभाषचंद्र बोस का भी गहरा नाता रहा है। CM Mohan Yadav ने अंग्रेजों के दम्‍भ को तोडा़ और 23 वर्ष की उम्र में आईसीएस की परीक्षा पास की जिस समय अंग्रेज भारतीयों के ज्ञान स्‍तर को कम आंकते थे। महात्‍मा गांधी ने भी अफ्रीका से स्‍वतंत्रता की लड़ाई की शुरूआत कर एक नई दिशा दी। स्‍वतंत्रता संग्राम में कई महान विभूतियों ने अपना अमूल्य योगदान दिया।

CM Mohan Yadav ने कहा कि मध्‍यप्रदेश के झाबुआ से चंद्रशेखर आजाद ने भी कभी अंग्रेजों की अधीनता नहीं स्‍वीकारी और उन्‍होंने स्‍वयं को जीते जी आजाद रहने का संकल्‍प पूरा किया। श्री दर्डा ने आजादी की लड़ाई लड़ी और स्‍वतंत्रता के बाद महाराष्‍ट्र के कई मंत्रालयों में 23 वर्ष तक कई जिम्‍मेदारियों का निर्वहन कर सामाजिक सारोकार और जनहित के कई उल्‍लेखनीय कार्य किए।

CM Mohan Yadav ने कहा कि मध्‍यप्रदेश में स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाएं लगातार बढ़ रही हैं। वर्ष 2002-03 में जहां 5 मेडिकल कॉलेज थे, वहां अब 20 साल बाद 30 मेडिकल हो गयें हैं और 2 साल बाद 50 मेडिकल कॉलेज हो जायेंगे। मध्‍यप्रदेश तेजी से औद्योगिक विकास की ओर बढ़ रहा है। मध्‍यप्रदेश की विकास दर 12 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है। आर्थिक रूप से 2002-03 में जहां प्रति व्‍यक्ति आय 11 हजार रूपये थी, वहीं अब 1 लाख 52 हजार रूपये हो गई है।

CM Mohan Yadav ने कहा कि भारत भी तेजी से आर्थिक विकास कर रहा है। अब भारत जापान को पीछे छोड़कर चौथे नंबर की अर्थव्‍यवस्‍था बन चुका है। CM Mohan Yadav ने सेना का अभिनंदन करते हुए कहा कि सेना ने देश का मान रखा, दुश्‍मनों को मुंह तोड़ जवाब दिया, जिसे पाकिस्‍तान कभी नहीं भूल पायेगा।

CM Mohan Yadav ने लोकमत पत्र समूह द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कहा कि अब समय बदल चुका है। मध्‍यप्रदेश में कई विकास के कार्य हो रहे हैं, जबलपुर सहित समूचा महाकौशल क्षेत्र तेजी से विकास कर रहा हैं। कार्यक्रम में लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह, सांसद श्री आशीष दुबे, विधायक श्री अशोक रोहाणी, श्री सुशील तिवारी इंदू, श्री संतोष बरकड़े, लोकमत समाचार पत्र के निदेशक श्री आलोक जैन और प्रबंध निदेशक श्री देवेन्‍द्र दर्डा सहित जन-प्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button