How To Reduce Body Heat: तपती गर्मी में धूप और लू से बचना चाहते हैं तो इन दो चीजों को पानी में मिलाकर पिएं; आपको राहत मिलेगी

How To Reduce Body Heat: शरीर में तपती गर्मी को बढ़ने से रोकना है। योगा शिक्षक ने बताया कि इस खास पानी को पीना शुरू करें ताकि लू और सनस्ट्रोक का खतरा कम हो जाए। जान लें वो कौन सी दो चीज बॉडी हीट को कम करेगी।
How To Reduce Body Heat: दिन-प्रतिदिन तापमान बढ़ता जाता है। ऐसे में स्वस्थ रहना एक चुनौती है। बढ़ते तापमान से शरीर का टेंपरेचर भी अधिक होता है। जो स्वास्थ्य के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं है। शरीर में गर्मी बढ़ने से हीट स्ट्रोक या हीट क्रैम्प होता है। सिर में दर्द, मसल्स में ऐंठन और हीट स्ट्रोक का खतरा गर्मी से बचने के लिए खानपान और लाइफस्टाइल में बदलाव करना चाहिए। गर्मियों में ढेर सारा पानी पीने के साथ ही ऐसे लिक्विड ड्रिंक पीने की जरूरत रहती है जो बॉडी के टेंपरेचर को बढ़ने से रोके और ठंडक बनाए रखे। आयुर्वेद में दो ऐसे ही प्राकृतिक कूलेंट बताए गए हैं जो शरीर को अंदर से ठंडा करते हैं और शरीर को गर्म होने से रोकते हैं। योगा टीचर स्निग्धा भारद्वाज ने इन दो चीजों को पानी में मिलाकर पीने की सलाह दी है।
ये दो चीजें शरीर का तापमान कम करती हैं
गोंद कतीरा
रोजाना गोंद कतीरा खाएं, क्योंकि यह आपको गर्मियों में ठंडक देता है, एनर्जी देता है और सनस्ट्रोक के खतरे को कम करता है। ये पेट की गर्मी से मुंह के छाले और कब्ज को भी कम करता है।
खस की जड़
गर्मियों में शरीर को ठंडक देने के लिए सदियों से खस का उपयोग किया जाता है। वेटिवर खस की जड़ है। खस के अर्क से बना हुआ शरबत बहुत बार पीया गया होगा। ये शरबत को लू से बचाता है। खस की जड़ को पानी में मिलाकर नहाना गर्मी से होने वाली स्किन समस्याओं को भी कम करता है।
ये दो चीजें पानी में मिलाकर पिएं
तपती गर्मी में शरीर को कूल रखना चाहते हैं तो एक लीटर पानी में खस की जड़ और गोंद कतीरा को मिलाकर मिलाएं और दिन भर इस पानी को पिएं। खत्म होने पर इसे फिर से भरें। रोजाना फ्रेश गोंद, खस और कतीरा मिलाकर पानी तैयार करें। इस पानी को पीना बहुत फायदेमंद है। गर्मियों में होने वाली कब्ज, ब्लॉटिंग, इनडाइजेशन से छुटकारा दिलाने के साथ ये पानी दिनभर एनर्जेटिक बनाकर रखेगा।
इन बातों का ध्यान रखें
जब भी खस की जड़ को पानी में भिगोना हो तो उसे अच्छी तरह धो लें। वहीं भूलकर भी इसे प्लास्टिक या कॉपर की बोतल या जग में ना बनाएं, नहीं तो फायदे की जगह नुकसान हो सकता है।