धर्म

Annapurna Jayanti 2023 पर पढ़ें शिव-पार्वती की यह कहानी, घर में पैसा होगा।

Annapurna Jayanti 2023

Annapurna Jayanti 2023: मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन हिंदू धर्म में अन्नपूर्णा जयंती मनाई जाती है। इस दिन देवी अन्नपूर्णा की पूजा करने से घर में धन प्राप्त होता है।

हिंदू धर्म में अन्नपूर्णा जयंती एक विशेष पर्व है। अन्नपूर्णा जयंती मार्गशीर्ष या अगहन मास की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है। मान्यता है कि इसी तिथि पर मां पार्वती के रूप में देवी अन्नपूर्णा का जन्म हुआ था। अन्नपूर्णा जयंती 26 दिसंबर 2023 को है।

यह भी कहा जाता है कि अन्नपूर्णा जयंती के दिन घर पर पूजा करने से धन मिलता है। यही कारण है कि इस दिन लोग रसोईघर को साफ कर देवी अन्नपूर्णा की पूजा करते हैं। कहा जाता है कि जहां देवी अन्नपूर्णा का निवास होता है, वहाँ हर कोई खाने को मिलता है और हर घर में भोजन की पर्याप्त मात्रा होती है।

देवी अन्नपूर्णा की पूजा और अन्नपूर्णा जयंती मनाने के पीछे पौराणिक कथाएं प्रचलित हैं। जो भगवान शिव और माता पार्वती से संबंधित है। आइये इस पौराणिक कथा को जानते हैं।

Makar Sankranti 2024 कब हैं? 14 या 15 जनवरी 2024, जानें सही तारीख, मुहूर्त

अन्नपूर्णा जयंती 2023 पौराणिक कथा (Annapurna Jayanti 2023 Mythological Story)

अन्नपूर्णा जयंती की एक पौराणिक कथा कहती है कि एक बार धरती बहुत सूखी हो गई थी। इसके परिणामस्वरूप जमीन बंजर हो गई और फसलें सूख गईं। ऐसे में अन्न और जल का अभाव हुआ और चारों ओर हाहाकार मच गया। अन्न-जल की कमी ने सभी जीवों का जीवन खराब कर दिया। तब पृथ्वीवासियों ने रक्षा के लिए त्रिदेवों (ब्रह्मा, विष्णु और महेश) की पूजा करनी शुरू की।

Paush Month 2023 कब है? जानें डेट, इसका महत्व और नियम

Annapurna Jayanti 2023: भगवान शिव ने मार्गशीर्ष की पूर्णिमा तिथि को भिक्षुक के रूप में धरती पर प्रकट होकर पृथ्वीवासियों को बचाया। वहीं माता पार्वती अन्नपूर्णा के रूप में जन्मीं। भगवान शिव ने माता पार्वती, या अन्नपूर्णा, से भिक्षा मांगी।

उन्हें देवी अन्नपूर्णा ने भोजन दिया। इसे भगवान शिव ने सभी जीवों में बाँट दिया। कृषि में इस अन्न का उपयोग किया गया, जिससे फिर से जमीन अन्न से भर गई। यही कारण है कि मार्गशीर्ष मास की पूर्णिमा को अन्नपूर्णा जयंती मनाने की परंपरा शुरू हुई। देवी अन्नपूर्णा के अवतरण दिवस भी इस दिन मनाया जाता है।

फेसबुक और ट्विटर पर हमसे जुड़ें और अपडेट प्राप्त करें:

facebook-https://www.facebook.com/newz24india

twitter-https://twitter.com/newz24indiaoffc

Related Articles

Back to top button
Share This
हरियाणा की क्वीन Pranjal Dahiya के WOW लुक्स Anant-Radhika की शादी में आएंगे ये बॉलीवुड कपल्स Instagram की क्वीन Jannat Zubair के शानदार लुक्स 2024 में ये बॉलीवुड जोड़ियां बनेंगी Parents DDLJ की ‘सिमरन’ के शानदार Saree Looks
हरियाणा की क्वीन Pranjal Dahiya के WOW लुक्स Anant-Radhika की शादी में आएंगे ये बॉलीवुड कपल्स Instagram की क्वीन Jannat Zubair के शानदार लुक्स 2024 में ये बॉलीवुड जोड़ियां बनेंगी Parents DDLJ की ‘सिमरन’ के शानदार Saree Looks