
पंजाब में खेल मैदान योजना: “पंजाब सरकार ने खिलाड़ियों के लिए बड़ी घोषणा की है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गांवों में 4,000 आधुनिक खेल मैदान, कोचिंग सुविधाएं और ओलंपिक तैयारी के लिए आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया।”
पंजाब में खेल मैदान योजना: पंजाब सरकार ने राज्य के खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चंडीगढ़ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान खेलों को बढ़ावा देने और युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि खेल नशे का एक सकारात्मक विकल्प बन सकते हैं और इसी सोच के साथ सरकार पूरे राज्य में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने जा रही है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जानकारी दी कि राज्य में 4,000 आधुनिक खेल मैदान विकसित किए जा रहे हैं, जिनमें से 3,083 मैदानों पर काम शुरू हो चुका है। इन मैदानों को एस्ट्रोटर्फ और सिंथेटिक ट्रैक जैसी विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस किया जाएगा।
Also Read: https://newz24india.com/punjab-bhagwant-mann-water-treaty-statement/
खिलाड़ियों के लिए विशेष सुविधाएं:
-
खिलाड़ी नर्सरी की स्थापना की जाएगी, जिससे नई प्रतिभाओं को तराशा जा सके।
-
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व कर चुके अनुभवी खिलाड़ियों को कोच नियुक्त किया जाएगा।
-
खिलाड़ियों की ओलंपिक और विश्व स्तरीय प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए सरकार लाखों रुपये की आर्थिक मदद देगी।
-
गांवों और कस्बों में खेल प्रशिक्षण, होटल और आवासीय सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने यह भी उल्लेख किया कि आज देश के क्रिकेट, हॉकी और फुटबॉल जैसे बड़े खेलों में कप्तान पंजाबी हैं, जो इस बात का प्रमाण है कि पंजाब के युवाओं में अपार खेल प्रतिभा है। उन्होंने कहा, “हमने अब यह ठाना है कि खिलाड़ी सिर्फ जीतने के बाद नहीं, बल्कि तैयारी के समय भी सरकार की मदद पाएंगे।”
For More English News: http://newz24india.in