सावन 2025: सावन माह में पड़ने वाले प्रमुख व्रत और त्योहारों की पूरी सूची

सावन माह का महत्व
सावन माह कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा से शुरू होकर शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तक चलता है। यह माह भगवान शिव की आराधना के लिए समर्पित होता है। इस दौरान विशेष पूजा, उपवास और धार्मिक अनुष्ठान किए जाते हैं। सावन 2025 की शुरुआत 11 जुलाई 2025 को हुई और यह 9 अगस्त 2025 तक चलेगा।
सावन 2025 में पड़ने वाले व्रत और त्योहार:
-
11 जुलाई 2025 – सावन का आरंभ
-
14 जुलाई 2025 – सावन का पहला सोमवार, गजानन संकष्टी चतुर्थी
-
15 जुलाई 2025 – सावन का पहला मंगलवार, प्रथम मंगला गौरी व्रत
-
16 जुलाई 2025 – कर्क संक्रांति
-
17 जुलाई 2025 – कालाष्टमी और मासिक कृष्ण जन्माष्टमी
-
21 जुलाई 2025 – दूसरा सोमवार, रोहिणी व्रत और कमिका एकादशी
-
22 जुलाई 2025 – दूसरा मंगलवार, दूसरी मंगला गौरी व्रत
-
23 जुलाई 2025 – मासिक शिवरात्रि, महाशिवरात्रि और हरियाली अमावस्या
-
24 जुलाई 2025 – सावन अमावस्या और दर्श अमावस्या
-
25 जुलाई 2025 – चंद्र दर्शन
-
26 जुलाई 2025 – हरियाली तीज
-
28 जुलाई 2025 – तीसरा सोमवार, विनायक चतुर्थी और नाग पंचमी
-
29 जुलाई 2025 – तीसरा मंगलवार, तीसरी मंगला गौरी व्रत और कल्कि जयंती
-
30 जुलाई 2025 – स्कंद षष्ठी
-
31 जुलाई 2025 – तुलसीदास जयंती
-
01 अगस्त 2025 – मासिक दुर्गाष्टमी
-
04 अगस्त 2025 – चौथा सावन सोमवार व्रत
-
05 अगस्त 2025 – चौथा मंगलवार, मंगला गौरी व्रत, पुत्रदा एकादशी और दामोदर द्वादशी
-
06 अगस्त 2025 – बुध प्रदोष व्रत
-
08 अगस्त 2025 – वरलक्ष्मी व्रत और हयग्रीव जयंती
-
09 अगस्त 2025 – रक्षाबंधन
सावन में शिव पूजा और व्रत का महत्व
सावन मास में भगवान शिव की पूजा करने से सभी कष्टों का निवारण होता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। सोमवार का विशेष महत्व होता है क्योंकि इसे शिव की विशेष पूजा का दिन माना जाता है। सावन के सोमवार को व्रत रखने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। इसके अलावा, इस माह में मंगला गौरी, शिवरात्रि, नाग पंचमी जैसे व्रत और त्योहार भी मनाए जाते हैं जो धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण हैं।
also read:- सावन 2025 दान: शिव पुराण के अनुसार सावन में करें ये 12…