Sawan Purnima 2025 Date: सावन माह की पूर्णिमा कब है? जानें सही दिन और इसका महत्व

Sawan Purnima 2025 Date: पूर्णिमा तिथि हर महीने अलग महत्व रखती है। साल 2025 में पड़ने वाले सावन माह की पूर्णिमा भी विशेष महत्व रखती है. सावन माह भोलेनाथ का माह है. यहां पढ़ें साल 2025 में किस दिन मनाई जाएगी श्रावण माह की पूर्णिमा
Sawan Purnima 2025 Date: सावन महीना भोलेनाथ शिव शंकर को समर्पित है। इस माह को भोलेनाथ की पूजा करना सबसे अच्छा है। इस महीने में सच्चे मन से शिवजी की पूजा करने से लाभ मिलता है। इस महीने में पड़ने वाले व्रतों और त्योहारों का भी खास महत्व है। साल में कुल बारह पूर्णिमा होती हैं। पूर्णिमा तिथि हर महीने की शुक्ल पक्ष की अंतिम तिथि होती है, जिस दिन नया माह शुरू होता है। साल 2025 में सावन का महीना 11 जुलाई से शुरू होगा और 9 जुलाई रक्षाबंधन के दिन समाप्त होगा।
रक्षाबंधन का पर्व सावन की पूर्णिमा तिथि पर मनाया जाता है। सावन की पूर्णिमा को भी भोलेनाथ की विशेष पूजा की जाती है। सावन की पूर्णिमा पर स्नान करना भी महत्वपूर्ण है। यहां जानते हैं साल 2025 में किस दिन पड़ेगी श्रावण माह की पूर्णिमा।
सावन पूर्णिमा 2025 तिथि (Sawan Purnima 2025 Tithi)
- पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ 8 अगस्त 2025, दोपहर 2.12 मिनट
- पूर्णिमा तिथि समाप्त 9 अगस्त 2025 1.24 मिनट
- साल 2025 में सावन माह की पूर्णिमा 9 अगस्त को पड़ेगी.
- चंद्रोदय का समय शाम 6.45 मिनट रहेगा.
सावन पूर्णिमा का महत्व
हिंदू पंचाग में श्रावण पूर्णिमा वर्ष की पांचवीं पूर्णिमा है। धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक रूप से यह दिन बहुत महत्वपूर्ण है। इस दिन कई महत्वपूर्ण त्योहार और व्रत रखे जाते हैं।इस दिन भगवान शिव और विष्णु की पूजा की जाती है।
सावन पूर्णिमा के दिन रक्षा बन्धन का पर्व मनाया जाता है.रक्षा बन्धन के दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनकी लंबी आयु की कामना करती हैं.यह पर्व भाई-बहन के पवित्र प्रेम एवं कर्तव्य को दर्शाता है.
सावन पूर्णिमा के दिन क्या करें?
- सावन पूर्णिमा तिथि पर स्नान-दान का विशेष महत्व होता है.
- इस दिन भगवान विष्णु और भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करें.
- पूर्णिमा तिथि के दिन व्रत करें और उसका पालन करें.
- पूर्णिमा तिथि पर रात्रि समय चंद्र को अर्घ्य दें, इसका बाद पूर्णिमा का व्रत संपूर्ण माना जाता है.