Norovirus Symptoms: लग्जरी क्रूज पर नोरोवायरस का प्रकोप फैला: 200 से अधिक लोग संक्रमित हुए, जानिए लक्षण और बचाव

Norovirus Symptoms: बदलते मौसम में नोरोवायरस का प्रकोप बढ़ जाता है। एक लक्जरी क्रूज पर करीब 200 से ज्यादा लोग इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं। ये वायरत बहुत तेजी से फैलने वाला है। इसलिए सभी संक्रमितों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। जानिए नोरोवायरस के लक्षण और बचाव।
Norovirus Symptoms: बदलते मौसम में कई वायरल तेजी से फैलते हैं। नोरोवायरस भी तेजी से फैलता है। हाल ही में लग्जरी क्रूज पर चालक दल सहित 200 से अधिक लोग नोरोवायरस से संक्रमित हो गए। अमेरिका के न्यूयॉर्क में सभी लोगों का उपचार चल रहा है। वर्तमान में सभी संक्रमित लोगों की निगरानी की जा रही है, क्योंकि क्वीन मैरी 2 क्रूज शिप इंग्लैंड से पूर्वी कैरिबियन जा रहा था। सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) के मुताबिक अमेरिका में हर साल बड़ी संख्या में लोग इस वायरस की चपेट में आते हैं।
नोरोवायरस क्या होता है?
नोरोवायरस एक अलग वायरस समूह है जो बहुत अधिक दस्त और उल्टी का कारण बनता है। ये बीमारी बहुत आम है, लेकिन तेजी से फैलती है। खासतौर से खाने पीने से होने वाली बीमारियों में अमेरिका में सबसे अधिक देखा जाता है। 1968 में अमेरिका के ओहियो के नॉरवॉक नामक स्कूल में नोरोवायरस का पहला मामला हुआ था, इसलिए इसे नॉरवॉक वायरस नाम दिया गया। वायरस में नए स्ट्रेन आने के बाद इसे नोरोवायरस नाम दिया गया।
नोरोवायरस के लक्षण और कारण
जी मिचलाना
उल्टी करना
दस्त
पेट दर्द
सिरदर्द
बुखार
शरीर में दर्द
वायरस से संपर्क में आने के 12 से 48 घंटे बाद लक्षण आमतौर पर दिखाई देते हैं और एक से तीन दिनों तक रहते हैं।
क्या नोरोवायरस के लक्षण बच्चों और युवा लोगों में समान हैं?
नोरोवायरस के लक्षण अक्सर बच्चों और युवा लोगों में समान होते हैं। युवाओं को बच्चों की तुलना में अधिक दस्त और उल्टी हो सकती है।
नोरोवायरस के कारण
ये वायरस किसी भी उम्र के लोगों को संक्रमित कर सकता है। संक्रमित व्यक्ति के सीधे संपर्क में आने, दूषित खाना या पानी पीने से या फिर दूषित जगहों को छूने से भी फैल सकता है। वायरस से संक्रमित व्यक्ति दो से तीन दिनों में ठीक महसूस कर सकता है, लेकिन फिर भी वो दो सप्ताह बाद तक इसे फैला सकता है। जब ये वायरस शरीर में जाता है तो पेट और आंतों में सूजन या जलन पैदा करता है। यह गैस्ट्रोएंटेराइटिस नामक स्थिति है, जो नोरोवायरस के लक्षणों को जन्म देती है। खासतौर से दूषित खाने की वजह से ये वायरस फैलता है। इसके अलावा कई बार शिप पर यात्रा के दौरान या सीफूड खाने से भी नोरोवायरस होने का खतरा बढ़ जाता है।