राज्यमध्य प्रदेश

CM Mohan Yadav से मिले कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि, पदोन्नति घोषणा के लिए माना आभार

CM Mohan Yadav से मंत्रालय कर्मचारी संघ और शीघ्र लेखक संघ के पदाधिकारियों के प्रतिनिधि मंडल ने भेंट की।

प्रतिनिधि मंडल ने CM Mohan Yadav द्वारा अधिकारी-कर्मचारियों की पदोन्नति के संबंध में की गई घोषणा और पूर्व में विभिन्न तरह के भत्तों को प्रदान करने एवं अन्य कर्मचारी हितैषी निर्णयों पर प्रसन्नता व्यक्त की। प्रतिनिधि मंडल ने शासकीय सेवकों की पदोन्नति के संबंध में महत्वपूर्ण घोषणा के लिए CM Mohan Yadav का आभार व्यक्त किया। कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने कहा कि लगभग 9 वर्ष बाद यह एक बड़ा निर्णय लिया जा रहा है जो कर्मचारी वर्ग के हित में रहेगा। अनेक कर्मचारी पदोन्नति की चाह में सेवानिवृत हो गए। CM Mohan Yadav ने इस उलझे हुए मसले पर महत्वपूर्ण निर्णय लेने की घोषणा की है़ जिसके लिए समस्त कर्मचारी उनके प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।

CM Mohan Yadav ने कहा कि प्रदेश के विकास में शासकीय सेवकों का महत्वपूर्ण योगदान है। शासन द्वारा समय-समय पर शासकीय सेवकों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा रहे हैं। उन्होंने प्रदेश के विकास में सभी वर्गों के योगदान को महत्वपूर्ण बताया।

CM Mohan Yadav से भेंट करने वालों में श्री सुभाष वर्मा, श्री जी. पी. सिंह, श्री संजय राठौर, श्री शैलेंद्र पांडे, श्री हरिशंकर भार्गव, श्रीमती सीमा कोरोपा, श्री अनूप चौहान और श्री अनूप हिराऊ शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button