Doordarshan (दूरदर्शन) Star: इस दुनिया में अब नहीं हैं ये 5 सितारे, घर-घर बनाई थी जबरदस्त पहचान, 1 ने तो लोगों को सिखाया था हंसना

Doordarshan (दूरदर्शन) Star:

Doordarshan (दूरदर्शन) ने पांच ऐसे सितारे दिए थे, जो अब नहीं रहे हैं, लेकिन उनकी यादें लोगों में जीवित हैं। आज हम उन्हीं पांच लोकप्रिय सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके लोग दीवाने थे। उसमें से एक ने ही लोगों को हंसना सिखाया था।

80 और 90 के दशक में प्रिया तेंदुलकर Doordarshan (दूरदर्शन)/टीवी जगत में एक प्रसिद्ध नाम थीं। वे कम उम्र में काम करने लगीं और 15 साल की उम्र में पहली बार एक विज्ञापन में दिखाई दीं। प्रिया ने होटल रिसेप्शनिस्ट से एयर होस्टेस, मॉडल से न्यूज रिडर और अंत में अभिनेत्री बनने तक कई करियर चले। उन्होंने लेखिका और सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में भी काम किया था। 1985 में, वह एक Doordarshan (दूरदर्शन) शो रजनी में अपनी भूमिका के लिए सबसे प्रसिद्ध हुई। वह 47 वर्ष की उम्र में कैंसर से जूझते हुए मर गई।

Priya Tendulkar Biography: Priya रहीं India की पहली TV Suparstar ...

स्पर्श, भारत एक खोज और शक्तिमान सहित मोहन गोखले ने कई धारावाहिकों और फिल्मों में भी काम किया था। बहुत कम लोगों को पता है कि वह नाना पाटेकर के पहले थिएटर शो का निर्देशन किया था। मोहन के अंतिम दिन बहुत दुःखदायक रहे। 45 साल की उम्र में हे राम की शूटिंग के दौरान अचानक सीने में दर्द की शिकायत हुई और इस दुनिया को अलविदा कह दिया|

Remembering the original (and the one and only) Mr Yogi Mohan Gokhale

80 और 90 के दशक में जसपाल भट्टी एक लोकप्रिय Doordarshan (दूरदर्शन) अभिनेता थे। वह एक अभिनेता था जिन्होंने अपने रंगीन व्यक्तित्व से लोगों को हंसाया था। वह धारावाहिक फ्लॉप शो और फुल टेंशन टेलीविजन शो के लिए प्रसिद्ध थे। जसपाल (57) 25 अक्टूबर 2012 को 57 वर्ष की उम्र में एक कार दुर्घटना में जान चली गई।

31 Years On, Jaspal Bhatti's 'Flop Show' Remains One Of India's Best ...

जतिन कनकिया, जिन्हें श्रीमान श्रीमती केशु भी कहा जाता है, गुजराती और हिंदी थिएटर में अपने करियर की शुरुआत की थी। 40 साल की उम्र में, उन्होंने कॉमेडी शो श्रीमान श्रीमती में केशव कुलकर्णी की भूमिका निभाई, जो टेलीविजन इंडस्ट्री में उनका पहला बड़ा ब्रेक था। उन्हें ‘कॉमेडी के राजकुमार’ की उपाधि दी गई थी, क्योंकि वे बहुत कुशल थे। उन्हें बॉलीवुड में भी कई रोल ऑफर किए गए। लाखों लोगों को मुस्कुराने वाले व्यक्ति का अंत बहुत दुखद था। जतिन कनकिया का 26 जुलाई 1999 को 46 वर्ष की उम्र में कैंसर से निधन हो गया।

Shrimaan Shrimati | Television Actor Jatin Kanakia Was Called Prince of ...

1986 के सफल शो नुक्कड़ में नशे में धुत खोपड़ी का किरदार निभाने वाले समीर खाखर का भी बेहद दर्दनाक निधन हो गया। उनका करियर गुजराती थिएटर से शुरू हुआ था। नुक्कड़, श्रीमान श्रीमती और सर्कस में उनका खास किरदार था। मार्च 2023 में 71 वर्ष की आयु में कई अंगों की विफलता से मर गए।

Sameer Khakhar died at the age of 71, made a different identity from ...

Exit mobile version