ये पांच चीजें Cancer के खतरे को पचास प्रतिशत तक कम कर सकती हैं, बिना देरी किए अपना लें
World Cancer Day 2025: दुनिया भर में कैंसर का प्रसार तेजी से हो रहा है। डराने वाली बीमारी कैंसर का नाम सुनते ही आपको डर लगता है। 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस मनाया जाता है। आइए जानें कैसे कैंसर के खतरे को कम कर सकते हैं?
अब Cancer विश्व भर में एक बड़ी चुनौती बन गया है। कैंसर हर साल लाखों लोगों को मार डालता है। कैंसर दुनिया भर में मौतों का एक बड़ा कारण है। कैसर पिछले कुछ वर्षों में एक खतरनाक बीमारी बन गया है। इसका कारण जीवनशैली में बदलाव और बढ़ती आबादी है। भारत में कैंसर के प्रति जागरुकता में कमी, देरी से पता चलना और इलाज मिलना, सीमित स्वास्थ्य सुविधाओं के कारण कैंसर बड़ी चुनौती बना हुआ है।
भारत में सर्वाधिक माउथ कैंसर, सर्विकल कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर और फेफड़ों का कैंसर होता है। जो तम्बाकू का उपयोग, खराब खाना, शारीरिक व्यायाम की कमी और एचपीवी जैसे बीमारियां हैं। कैंसर के बारे में लोगों को जागरूक करने से, समय पर टीकाकरण और नियमित जांच से कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
कैंसर से बचने के उपाय क्या हैं?
दुनिया भर में फैलने वाले करीब 50% कैंसर को रोका जा सकता है, कहते हैं डॉक्टर इंदु अग्रवाल, हेड ऑप डिपार्टमेंट, प्रिवेंटिव ऑन्कोलॉजी, राजीव गांधी कैंसर इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर। इसके लिए कुछ आदतों को छोड़ना और कुछ को बदलना होगा। तम्बाकू का किसी भी प्रकार का सेवन करना सबसे पहले बंद कर दें। दूसरी बात यह है कि स्वस्थ भोजन करें, तीसरी बात है कि एचपीवी और हेपेटाइटिस का टीका लगाना अनिवार्य है, चौथी बात है कि नियमित जांच कराएं और पांचवी बात है कि कैंसर के बारे में अधिक लोगों को जागरुक करना। इससे कैंसर का खतरा बहुत कम हो सकता है।
कैंसर फैलने से कैसे रोकें?
प्रीकैंसर या शुरुआती स्टेज पर ही कैंसर को नियंत्रित किया जा सकता है, अगर कैंसर को समय पर जांच करके जल्दी पता लगाया जाता है। जिससे जीवन बचने की संभावना बहुत अधिक है। भारत में सर्वाइकल कैंसर महिलाओं की मौत का सबसे बड़ा कारण है। जबकि टीकाकरण और स्क्रीनिंग काफी हद तक सर्वाइकल कैंसर को रोका जा सकता है। लेकिन भारत में सर्वाइकल कैंसर की स्क्रीनिंग कवरेज बेहद कम है। इसलिए कैंसर की जंग को जीतने के लिए जागरुकता फैलाना सबसे ज्यादा जरूरी है।
विश्व कैंसर दिवस 2025
हर साल 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस के रूप में मनाया जाता है। दुनियाभर में कैंसर के बारे में लोगों को जागरुक किया जाता है। इस साल विश्व कैंसर दिवस 2025 की थीम, ‘यूनाइटेड बाय यूनिक’ रखी गई है। जिसमें कैंसर के खिलाफ जंग जीतने की लोगों की यूनिक स्टोरीज को जानने की कोशिश की जाएगी। कैंसर के खिलाफ लड़ाई में किसी को भी पीछे नहीं रहना चाहिए, क्योंकि तभी कैंसर से जंग जीती जा सकती है।