वो 9 मौक़े, जब किंग खान ने बताया कि वो भी है भारत के सच्चे और आदर्श नागरिक ।

बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान लता मंगेशकर के अंतिम यात्रा में गए थे और इस दौरान अन्य हस्तियां भी लता दीदी को अंतिम विदाई देने के लिए आए हुए थे ,लेकिन इस दौरान एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। जिसमे शाहरुख़ ने लता दीदी की आत्मा की शांति के लिए दुआ की। सोशल मीडिया पर कुछ लोग इस तस्वीर को गलत तरीके से पेश कर रहे है। लोगों ने इस पर हिंदू मुस्लिम का ताना-बाना भी बुनना शुरू कर दिया जो बेहद शर्मनाक है
*शाहरुख ने  अपनी सफाई में बताया *
शाहरुख खान ने बताया जब उनकी उम्र 15 साल की थी तो उनके पिता को और 26 साल की उम्र में अपनी मां को खो दिया था। शाहरुख खान दिल्ली से है इसलिए उनके अंदर आज भी दिल्ली का लड़का बसता है। जो बड़ी बेबाकी से अपनी ढेरों बातें करता हैं ,और बात बात पर अपनी मां को याद किया करते हैं। पूरी दुनिया उनकी दीवानी है बॉलीवुड ही नहीं पूरी दुनिया में वे अपने नाम और शोहरत के लिए मशहूर हो गए हैं और उन्हें भारत देश का आदर्श नागरिक भी माना जाता है
शाहरुख खान को एक आदर्श नागरिक क्यों कहते हैं?
शाहरुख खान सभी धर्मों का सम्मान करते हैं। किसी भी धर्म का अपमान नहीं करते ,सभी धर्म पर विश्वास रखते हैं। एक भारतीय होने के नाते हैं, उन्होंने लता मंगेशकर के दर्शन के दौरान उनकी आत्मा के लिए दुआ मांगी थी। इसमें कुछ भी गलत नहीं था लेकिन कुछ लोगों ने इसे धार्मिक रूप देने की कोशिश की और उन्हें गलत ठहरा दिया।
जरूरतमंदों के लिए एनजीओ बनाया हुआ है :-
शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान पिछले कई सालों से मेरे फाउंडेशन के जरिए देश के गरीबों और जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं। अब तक १० लाख लोगों की मदद कर चुके हैं। बीमारी से परेशान सैकड़ों लोगों की मदद की, जिससे उन्हें दूसरी जिंदगी मिल चुकी हैं।
स्वतंत्रता सेनानी के बेटे हैं शाहरुख खान:-
शाहरुख के पिता मीर ताज मोहम्मद खान भारत के सबसे युवा स्वतंत्रता सेनानियों में एक थे लेकिन उन्होंने कभी भी इस बात को नहीं कहा। कुछ लोगों ने उन्हें देशद्रोही भी कहा मगर उनकी रगो में स्वतंत्रता सेनानी का खून है।
शाहरुख खान उन बॉलीवुड एक्टर्स में सुमार है जो अपना समय पर इनकम टैक्स भरते रहते हैं:-

ऐसा कभी नहीं हुआ की उन पर टैक्स चोरी के आरोप लगे हो। इससे यह पता चलता है कि वे अपनी सभी जिम्मेदारी को बड़े बखूबी से निभाते हैं|

शाहरुख खान भारत के धर्मनिरपेक्ष नागरिक हैं:-

शाहरुख मुस्लिम समुदाय से आते हैं ,जबकि उनकी पत्नी गौरी हिंदू हैं |इसके बावजूद भी शादी के बाद उन्होंने अपनी पत्नी का धर्म परिवर्तन नहीं करवाया। गौरी अपने धर्म के साथ-साथ उनके धर्म का भी सम्मान करती हैं शाहरुख और गौरी दोनों अलग-अलग धर्म से आते हैं, लेकिन कभी भी अपने बच्चों को किसी एक धर्म को नहीं बल्कि दोनों धर्मों को मानना और इनका सम्मान करना सिखाया है।
शाहरुख की फिल्मों ने बॉलीवुड को विदेशों में फेमस कर दिया:-
शाहरुख के सुपरहिट फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे वर्ष 1995 में रिलीज हुई थी ये फिल्म भारत सहित पूरी दुनिया में खूब देखी गई। यह भारत की पहली फिल्म थी, जिसने बॉलीवुड को ग्लोबल तौर पर मशहूर किय। इस फिल्म का एक डायलॉग विदेशों में बड़ा चर्चित रहा
बड़े-बड़े देशों में ऐसी छोटी-छोटी बातें होती रहती हैं
शाहरुख खान किसी पहचान के मोहताज नहीं रहे:-

अपनी मेहनत के दम पर आज बॉलीवुड के किंग कहे जाते हैं |शाहरुख के पास दौलत शोहरत सबकुछ है ,और इसका पूरा श्रेय अपने माता-पिता को देते हैं| वो जब केवल 26 साल के थे और उनके पास कुछ भी नहीं था |तब उन्होंने अपनी मां को खो दिया था, वह अपनी कामयाबी का श्रेय अपनी मां को देते हैं|
शाहरुख की वजह से महिला को मिल गया विदेश यात्रा करने का मौका :-
शाहरुख खान पूरी दुनिया में भारत की पहचान बना चुके हैं |इसका एक उदाहरण इसी वर्षा जनवरी तब सामने आया जब अश्विनी देशपांडे नाम की एक भारतीय महिला को मिस ट्रिप के दौरान मिस्त्र ट्रिप मैं एजेंट को पैसा ट्रांसफर करने में दिक्कत आ रही थी |इसके बाद एजेंट ने बिना पैसे लिए महिला की टिकट यह कहते हुए बुक कर दें कि वह शाहरुख खान के देश भारत से हैं ,और शाहरुख खान को देश विदेशों में कई बड़े सम्मान मिल चुके हैं उनके एक आदर्श भारतीय नागरिक होने के प्रमाण है|

Exit mobile version