भारत में 5 साल बाद TikTok की वेबसाइट आंशिक रूप से खुली, जिससे ऐप की वापसी की अटकलें तेज हो गई हैं। जानें बैन क्यों हुआ था और क्या अब TikTok भारत में वापस आएगा।
पिछले 5 वर्षों से भारत में प्रतिबंधित चीन की लोकप्रिय शॉर्ट वीडियो ऐप TikTok की वेबसाइट खुलने की खबर ने सोशल मीडिया और यूजर्स के बीच नई उम्मीद जगा दी है। हालांकि, ऐप अभी भी गूगल प्ले स्टोर और ऐपल ऐप स्टोर पर उपलब्ध नहीं है, और कंपनी ने भारत में वापसी को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
TikTok वेबसाइट खुलने की चर्चा क्यों हो रही है?
कुछ यूजर्स ने हाल ही में TikTok की आधिकारिक वेबसाइट को एक्सेस करने की जानकारी दी है। वेबसाइट का होमपेज खुलने के बावजूद कई सबपेज अभी भी ठीक से काम नहीं कर रहे हैं। इंडिया टीवी की टीम ने भी वेबसाइट चेक की, जहां वेबसाइट आंशिक रूप से खुली दिखाई दी, लेकिन इसके सभी फीचर्स अभी सक्रिय नहीं हैं। इस आंशिक खुलावट ने यूजर्स के बीच भारत में TikTok की वापसी की अटकलों को हवा दे दी है।
also read:- Itel Zeno 20: लॉन्च से पहले Amazon पर हुआ लिस्ट, वॉयस…
भारत में TikTok पर बैन क्यों लगा था?
जून 2020 में भारत सरकार ने TikTok समेत 59 चीनी ऐप्स पर राष्ट्रीय सुरक्षा और संप्रभुता के मद्देनजर पाबंदी लगा दी थी। सरकार ने इन ऐप्स को ‘भारत की संप्रभुता, अखंडता, रक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था के लिए खतरा’ बताया था। यह कदम भारत-चीन के बीच गलवान घाटी में बढ़े तनाव के बाद उठाया गया था।
क्या बदल रहे हैं भारत-चीन के रिश्ते?
पिछले 5 वर्षों में भारत और चीन के बीच 24 दौर की बातचीत हो चुकी है, जिससे सीमा विवाद सुलझाने में कुछ सकारात्मक पहल हुई है। सीमा पर तनाव कम हुआ है और दोनों देशों के बीच आर्थिक और कूटनीतिक संबंधों में नरमी आई है। हाल ही में दोनों देशों के बीच हवाई कनेक्टिविटी शुरू करने की घोषणा भी हुई है। साथ ही, इस महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच संभावित मुलाकात की भी उम्मीद है।
TikTok की भारत में वापसी संभव है?
भारत में टिकटोक के करीब 20 करोड़ से ज्यादा यूजर्स थे, जो इसे सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाली ऐप्स में से एक बनाते थे। फिलहाल, टिकटोक की वापसी के लिए सरकार की मंजूरी जरूरी होगी। कंपनी की तरफ से अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं आई है, लेकिन वेबसाइट के आंशिक खुलने से यूजर्स के बीच उत्साह बढ़ा है।
सोशल मीडिया पर TikTok वापसी को लेकर चर्चा तेज हो रही है और फैंस इस खबर को लेकर काफी उत्साहित हैं। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि TikTok भारत में कब और कैसे वापस आएगा, लेकिन यह खबर निश्चित तौर पर ऐप के चाहने वालों के लिए सकारात्मक संकेत है।
For More English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x
