कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोनअप्स’ का टीजर रिलीज, जिसमें थ्रिल, एक्शन और यश का दमदार अवतार दिखाया गया है। फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
कन्नड़ सुपरस्टार यश की अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोनअप्स’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। टीजर में फिल्म की कहानी की झलक और यश के दमदार अवतार ने फैंस को रोमांचित कर दिया है। यह फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
टॉक्सिक टीजर में दिखी कहानी की झलक
टॉक्सिक टीजर की शुरुआत लाइन से होती है – “इस बार जंग अलग है, उनकी मक्कारी भी अलग, सब से टराना भारी पड़ेगा, जिद छोड़ दो, गिव अप राया, इट्स ओवर”. इसके बाद यश का एंट्री धमाकेदार होती है, वे जकूज़ी में बैठे नजर आते हैं और कहते हैं, “इट्स ओवर वेन आई से ओवर।” टीजर में खून, शराब, और हिंसा के दृश्य दिखाए गए हैं, साथ ही एक व्यक्ति की गर्दन आरी से काटते हुए दिखाई गई है। अंत में यश का डायलॉग “आई एम होम डैडी” टीजर को एक तीव्र और यादगार मोड़ देता है।
गोवा का खूनी इतिहास और कहानी की पृष्ठभूमि
फिल्म की कहानी गोवा के खूबसूरत लेकिन खतरनाक तटों पर आधारित है। यहां शांति के पीछे सत्ता, खून और स्मगलिंग का खेल चलता है। यश का किरदार एक ऐसा नायक है जो अपनी इच्छाशक्ति और ताकत के दम पर साम्राज्य खड़ा करता है। फिल्म में वफादारी की जगह शक और धोखे की कहानी देखने को मिलेगी। यह केवल एक्शन तक सीमित नहीं, बल्कि यश के जटिल और भावनात्मक किरदार को भी पर्दे पर उतारेगी।
ALSO READ:- पवन कल्याण की फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ का प्रोमो रिलीज, फैंस हुए लुक के दीवाने
स्टारकास्ट और प्रोडक्शन वैल्यू
टॉक्सिक फिल्म को गीतू मोहनदास डायरेक्ट कर रहे हैं। यह फिल्म मूल रूप से कन्नड़ और अंग्रेजी में शूट की गई है और हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम में डब होकर रिलीज होगी। फिल्म में यश के साथ नयनतारा और कियारा आडवाणी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत, अक्षय ओबेरॉय और सुदेव नायर जैसे कलाकार फिल्म में नजर आएंगे। इतना बड़ा कलाकार और शानदार सेट फिल्म को इंटरनेशनल लेवल का प्रोडक्शन वैल्यू देगा।
बॉक्स ऑफिस की तैयारी
‘टॉक्सिक’ का बॉक्स ऑफिस मुकाबला रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ से होने की संभावना है। यश ने अपनी रिलीज डेट पर अडिग रहते हुए उगादी और ईद जैसे बड़े त्योहारों का पूरा फायदा उठाने की योजना बनाई है। उनका लक्ष्य केवल पहले दिन के रिकॉर्ड तक सीमित नहीं है, बल्कि फिल्म को लंबे समय तक सिनेमाघरों में टिकाए रखना और ‘कल्ट क्लासिक’ बनाना है।
For English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x



