TV Show: “उड़ारियां” से रातों-रात दो सितारे हुए गायब, दो की हुई धांसू एंट्री, अब आएगा TRP में डबल उछाल

TV Show: “उड़ारियां” update:

TV Show ‘उडारियां’  को चाहने वालों के लिए अच्छी खबर है। इस खबर को सुनकर आधे फैंस निराश होंगे, लेकिन कुछ खुशी से उछल जाएंगे। शो की कम टीआरपी के लिए मेकर्स ने बहुत दाव चला है, जिससे उम्मीद की जा रही है कि यह TRP ट्रैक पर सही तरीके से चलेगा। इसके बावजूद, शो के प्रमुख कलाकारों सहित अन्य पर इसका गंभीर प्रभाव पड़ेगा। इस TV Show में दो अलग-अलग किरदारों की शानदार एंट्री होगी।वहीं दो सितारों को रातों रात बाहर होना पड़ेगा.

बीते तीन सालों से, कलर्स का TV Show “उड़ारियां” दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। प्रियंका चौधरी, अंकित गुप्ता और ईशा मालवीय की ट्रायंगल प्रेम कहानी ने शो के शुरुआती दिनों में दर्शकों को बहुत पसंद आया। हालाँकि टीआरपी और शो की मांग घटने पर मेकर्स ने इन सभी को शो से बाहर कर दिया। बाद में, ट्विंकल अरोड़ा, हितेश भारद्वाज और सोनाक्षी बत्रा ने 2022 में 5 साल की लीप दी। अलीशा परवीन, अनुराज चहल और अदिति भगत ने फिर से शो में प्रमुख भूमिकाएं निभाईं। हालाँकि, अब मेकर्स ने एक बार फिर से लीप लाकर नए लीड कास्ट को शो से बाहर करने का निर्णय लिया है।मेकर्स ने शो में दो पुराने सितारों को टाटा-बॉय-बॉय कहकर नए सितारों को चुना है। अब खबर है कि शो में फिर से एक बड़ा बदलाव होने वाला है।

आपको बता दें कि सरगुन मेहता और रवि दुबे TV Show: “उड़ारियां” को प्रोड्यूस करते हैं। वहीं शो का निर्देशन उत्तम अहलावती कर रहे हैं। यह शो पिछले कुछ हफ्तों से दर्शकों को रिझाने में असफल रहा है। इसका सीधा प्रभाव शो की टीआरपी पर पड़ा। मेकर्स अब शो की घटती टीआरपी को नियंत्रित करने के लिए फिर से इसमें बदलाव करना चाहते हैं।

खबर है कि प्रेम की रोलर-कोस्टर यात्रा के लिए 15 साल का समय लगेगा। तीन पीढ़ियों के दिल छूने वाले यात्रा के बाद, यह रोमांटिक कहानी नए किरदारों से बढ़ेगी। मेकर्स टीम ने हाल ही में प्रोमो में सरब, हनिया और मेहर का जीवन दिखाया था। जिसमें अविनेश रेखी, अदिति भगत और श्रेया जैन को एक साथ देखा गया। मेकर ने इस प्रमोशन से पहले ही अपना लक्ष्य स्पष्ट कर दिया था। हालाँकि, अब स्पष्ट हो चुका है कि अविनेश रेखी, अदिति भगत और श्रेया जैन इस शो के मुख्य किरदार होंगे। इन्हीं के साथ अब शो चलेगा।

अब स्पष्ट हो चुका है कि शो से अलीशा परवीन और अनुराज चहल रातोंरात बाहर हो जाएंगे। जबकि अदिति भगत शो में रहेंगी, लेकिन इस बार आसमां की जगह हनिया बनकर दर्शकों का दिल जीतेंगी।

मेकर्स ने अभी तक इनके बाहर होने के बारे में कोई घोषणा नहीं की है। लेकिन इन खबरों से प्रशंसक बहुत मायूस और निराश हैं।

 

Exit mobile version