राज्यउत्तर प्रदेश

UP News: सीएजी रिपोर्ट के आंकड़े, यूपी 4 साल से 9.69% की दर से विकास कर रहा 

UP News: यूपी पिछले चार वर्षों से औसत 9.69% का विकास कर रहा है। यूपी की विकास दर राष्ट्रीय विकास दर से कम बताई जा रही है। सीएजी की रिपोर्ट में यूपी की वृद्धि दर के ये आंकड़ें हैं।

UP News: कोरोना वायरस से लगभग दो वर्षों तक प्रभावित रहने के बावजूद, यूपी 2018-19 से 2022–23 तक औसतन 9.69% की दर से विकास की रेस में है। यूपी की विकास दर राष्ट्रीय विकास दर से अधिक बताई जा रही है। सीएजी की रिपोर्ट में यूपी की वृद्धि दर के ये आंकड़ें हैं। विधानमंडल में पेश सीएजी रिपोर्ट में बताया गया है कि उत्तर प्रदेश का सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) यानी विकास दर 2018-19 में 1582180 करोड़ रुपये था, जो 2022–2023 में 2257572 करोड़ रुपये हो गया था। इन आंकड़ों के अनुसार, यूपी का औसत जीएसडीपी 9.69% है। 2018-19 में यूपी का बजट 4,99,136 करोड़ रुपये था, लेकिन 2022-23 में यह 6,85556 करोड़ रुपये हो गया। इस दर का औसत बजट परिव्यय 9.96% है।

2021-22 के मुकाबले 2022-23 में यूपी की विकास दर 14.33 प्रतिशत बढ़ी

यूपी की जीएसडीपी वृद्धि, यानी औसत 9.69% की विकास दर, कोरोना से प्रभावित हुई है। उस समय पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था गिर गई थी। यूपी भी इससे प्रभावित हुआ था। कोरोनावायरस का असर समाप्त होते ही उत्तर प्रदेश ने विकास की रफ्तार पकड़ी है। इसके बाद यूपी की जीएसडीपी में 2021-22 के मुकाबले 2022-23 में 14.33% की वृद्धि हुई।

2022–2023 में सरकार ने विकास पर 19.25% खर्च किया

हाल ही में राज्य का विकास तेजी से हुआ है, जिससे राज्य सरकार की कमाई भी बढ़ी है। 2022–2023 में राज्य सरकार ने अपने श्रोतों से 18.33% अधिक राजस्व (कमाई) प्राप्त किया। GDP बढ़ने पर सरकार ने विकास और अन्य क्षेत्रों पर खर्च बढ़ाया। सरकार ने 2021-22 के मुकाबले 2022-23 में 12.56 प्रतिशत अधिक धन खर्च किया। राज्य सरकार ने 2022-23 में विकास कार्यों पर कुल बजट का 19.25 फीसदी खर्च किया जो कि 93028 करोड़ रुपये था।

Related Articles

Back to top button