Yogi Government Decision On Stamp Paper: उत्तर प्रदेश में 31 मार्च से 56 अरब रुपये के स्टाम्प पेपर रद्दी हो जाएंगे

Yogi Government Decision On Stamp Paper: 31 मार्च के बाद उत्तर प्रदेश में ट्रेजरी में रखे गए 56.29 अरब रुपए के स्टाम्प पेपर रद्दी होंगे। दरअसल, योगी सरकार ने 10 हजार से लेकर 25 हजार तक के स्टाम्प पेपर को रद्दी घोषित करने का आदेश किया है।
Yogi Government Decision On Stamp Paper: लखनऊ सहित राज्य के सभी जिलों की ट्रेजरी में 56.29 अरब रुपये का स्टाम्प पेपर रद्दी होगा। अकेले लखनऊ की ट्रेजरी में रखे गए एक अरब 32 करोड़ के स्टाम्प पेपर को रद्दी कर दिया जाएगा। योगी सरकार ने 10 से 25 हजार रुपये के स्टाम्प पेपर को रद्दी घोषित करने का आदेश दिया है। विभिन्न जिलों की ट्रेजरी में जांच करने पर कुल 56.29 अरब रुपए के स्टाम्प मिले। 31 मार्च के बाद 10,000 से 25 हजार तक की कोई भी स्टाम्प प्रक्रिया मान्य नहीं होगी।
11 मार्च को सरकार ने 10 हजार से 25 हजार रुपये के स्टाम्प पेपरों को शून्य करने का आदेश दिया। शासन के आदेश के बाद राज्य भर की ट्रेजरी से स्टाम्प पेपरों की संख्या की जानकारी ली गई थी, लेकिन अफसरों को आए आंकड़े चौंकाने वाले थे। क्योंकि इतना बड़ा स्टाम्प पेपर नहीं होना था। सभी जिलों में 5629 करोड़ रुपये के स्टाम्प पेपर मिले हैं। स्टाम्प पेपर की वापसी के लिए दौड़ शुरू हो गई है जैसे ही आदेश आया है। वकील, स्टाम्प वेंडर और आम आदमी तक सभी ने इनकी वापसी शुरू कर दी है।
आज 149 शेल्टर होम चल रहे हैं। 78 को पांच वर्ष पूरे होने पर निकायों को सौंप दिया गया है। पांच साल पूरे होने पर शेष 71 को दे दिया जाएगा। बैठक में सचिव नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम विभाग व निदेशक सूडा डा. अनिल कुमार के साथ शासी निकाय के सभी अधिकारी उपस्थित रहे।
लखनऊ ट्रेजरी में किस कीमत के कितने स्टाम्प
स्टाम्प पेपर की कीमत स्टाम्प पत्रों की संख्या कीमत (रुपये में)
25000 43704 1,09,26,00,000
20000 06 1,20,000
15000 5528 8,29,20,000
10000 14509 14,50,90000
लखनऊ स्टाम्प एंड निबंधन एआईजी रमेश चन्द्र ने बताया कि सरकारी आदेश आया है। 31 मार्च के बाद 10 हजार से 25 हजार रुपये के स्टाम्प पेपर मान्य नहीं होंगे। इनकी लागत शून्य होगी। आदेश मिलने पर सभी को इसकी सूचना दी गई है। जिन लोगों ने स्टाम्प इस्तेमाल नहीं किया है वह इसे वापस कर सकते हैं।