राज्यउत्तर प्रदेश

UP News: यूपी में स्टार्टअप शुरू करने में महिलाओं देश में दूसरे पायदान पर, पहले स्थान पर कौन हैं?

UP News: यूपी में स्टार्टअप शुरू करने में महिलाओं का स्थान दूसरा है। महाराष्ट्र पहले, दिल्ली तीसरे स्थान पर है। कुल उत्तर भारत में यूपी इस मामले में सबसे आगे है।

UP News: यूपी की महिलाओं ने अपने खुद के स्टार्टअप बनाने में अच्छा प्रदर्शन किया है। यूपी देश भर में महिलाओं द्वारा संचालित स्टार्टअप में दूसरे स्थान पर है। महाराष्ट्र पहले, दिल्ली तीसरे स्थान पर है। कुल उत्तर भारत में यूपी इस मामले में सबसे आगे है। इस तरह उद्यम चलाने में भी महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है।

केंद्र सरकार की हाल में आई रिपोर्ट, “भारत में महिला एवं पुरुष-2023” में विभिन्न मानकों पर महिलाओं की स्थिति का आकलन किया गया है। यूपी में उद्यम चलाने वाली महिलाएं बेहतर काम कर रही हैं। पुरुषों द्वारा संचालित स्टार्टअप में भी महिलाएं काम करती हैं, लेकिन ऐसे स्टार्टअप जहां महिलाएं खुद निदेशक या संचालक हैं, यूपी में पिछले साल 1780 पहुंच गए। साल 2022 में महिला निदेशक के नेतृत्व वाले स्टार्टअप की संख्या 1290 थी। 2017 में ऐसे सिर्फ 140 स्टार्टअप थे। यह सात वर्ष में 1780 तक बढ़ा। वैसे, 2017 से 2023 तक यूपी में 5556 महिला नेतृत्व वाले स्टार्टअप हैं। इस रिपोर्ट में सिर्फ डीपीआईआईटी द्वारा मान्यता प्राप्त स्टार्टअप शामिल हैं।

महिलाओं की एमएसएमई में भी भागीदारी बढ़ी

पूरे देश में महिला एमएसएमई इकाइयों की संख्या भी बढ़ रही है। उद्यम रजिस्ट्रेशन पोर्टल के आंकड़ों (जुलाई 2020 से 31 जनवरी 2024 तक) के अनुसार, कुल एमएसएमई में महिलाओं की हिस्सेदारी 20% से अधिक है। कुल रोजगार में 18% महिला एमएसएमई संचालित हैं।

महिला संचालित स्टार्ट अप में राज्यवार स्थिति

  • राज्य वर्ष 2022 वर्ष 2023
  • महाराष्ट्र 2382 2911
  • उत्तर प्रदेश 1290 1780
  • दिल्ली 1262 1602
  • कर्नाटक 1231 1501
  • गुजरात 932 1431
  • तमिलनाडू 907 1331
  • तेलंगाना 717 915
  • हरियाणा 672 892
  • राजस्थान 455 689
  • मध्यप्रदेश 417 622
  • पश्चिम बंगाल 518 618
  • केरल 425 533
  • छत्त्तीसगढ़ 147 487
  • बिहार 253 383
  • झारखंड 107 172
  • उत्तराखंड 121 125

Related Articles

Back to top button