उत्तराखंड में कानून व्यवस्था सख्त: CM पुष्कर सिंह धामी ने अपराधियों पर कड़े निर्देश दिए, संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाई। अपराध मुक्त उत्तराखण्ड की ओर कदम।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए उच्चस्तरीय बैठक में अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि अपराधियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा और संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाई जाएगी।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने डीजीपी को निर्देश दिए कि सभी अपराधों पर तत्काल मुकदमे दर्ज किए जाएं और अपराधियों के खिलाफ कठोर और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। बैठक में विशेष रूप से आदतन और संगठित अपराध में संलिप्त अपराधियों पर निगरानी बढ़ाने पर जोर दिया गया।
also read:- CM पुष्कर सिंह धामी ने ट्रस्ट की 20 एकड़ जमीन की खरीद-फरोख्त पर लगाई रोक, MDDA को जांच के आदेश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ऐसे अपराधियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाए ताकि समाज में कानून का भय कायम हो और आमजन खुद को सुरक्षित महसूस करें। शहरी क्षेत्रों में यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए विशेष अभियान चलाने के भी निर्देश दिए गए।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि परिणाम दिखने चाहिए और जनता को सुरक्षा का अनुभव होना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार “अपराध मुक्त उत्तराखण्ड” के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। प्रदेश की शांति, सुरक्षा और सुशासन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना शासन की जिम्मेदारी है।
कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों की नियमित समीक्षा करने और हर स्तर पर जवाबदेही तय करने के निर्देश भी मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ताकि उत्तराखंड में कानून का शासन और अधिक सशक्त हो सके।
For English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x
