उत्तराखंड को पर्यटन क्षेत्र में दो प्रतिष्ठित गोल्डन बैन्यान अवार्ड से सम्मानित किया गया। ऋषिकेश गंगा आरती को रिवरसाइड हेरिटेज टूरिज्म और चारधाम यात्रा को बेस्ट टूरिस्ट सर्किट के लिए पुरस्कार मिला।
नई दिल्ली में द वीक मैगज़ीन द्वारा आयोजित हेरिटेज अवार्ड समारोह में उत्तराखंड पर्यटन क्षेत्र को दो प्रतिष्ठित गोल्डन बैन्यान अवार्ड से सम्मानित किया गया। ये पुरस्कार केंद्रीय पर्यटन एवं सांस्कृतिक मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत द्वारा प्रदान किए गए।
उत्तराखंड पर्यटन निदेशक दीपक खंडूरी ने राज्य की ओर से यह सम्मान प्राप्त किया। यह पुरस्कार उत्तराखंड की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण तथा पर्यटन विकास में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया।
also read: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल…
ऋषिकेश की प्रसिद्ध गंगा आरती को रिवरसाइड हेरिटेज टूरिज्म श्रेणी में गोल्डन बैन्यान अवार्ड मिला, जबकि चारधाम यात्रा को बेस्ट टूरिस्ट सर्किट/ट्रेल के रूप में सम्मानित किया गया। ये दोनों पुरस्कार उत्तराखंड को एक प्रमुख धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित करते हैं।
दीपक खंडूरी ने इस उपलब्धि को प्रदेश की जनता, पर्यटकों और सभी सहयोगियों को समर्पित करते हुए कहा कि उत्तराखंड पर्यटन विभाग भविष्य में और भी बड़ी उपलब्धियाँ हासिल करने का संकल्पित है।
यह सम्मान उत्तराखंड को भारत के हेरिटेज और धार्मिक पर्यटन के क्षेत्र में अग्रणी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
For English News: http://newzindia.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x
