प्यार में डूबे लोगों के लिए बेहद खास होता है Valentine Day, जानें कैसे हुई प्यार के इस दिन की शुरुआत

हर प्यार करने वाला जोड़ा वैलेंटाइन सप्ताह का इंतेजार पूरे साल बड़ी बेसब्री से करता है। इस खास सप्ताह की शुरुआत गुलाब की खुशबू यानी रोज डे से होती है। कपल्स इस दिन को स्पेशल बनाने से लेकर प्रेमी को दिल का हाल बताने तक, गुलाब के फूलों और चॉकलेट का सहारा लेते हैं। रोज डे मनाने को लेकर कई किस्से बताए जाते हैं। अगर आप रोज के अक्षरों को अलग तरीके से व्यवस्थित करते हैं तो यह बन जाता है ‘EROS’ जो प्रेम के देवता है। greek माइथोलॉजी के अनुसार प्रेम की देवी वीनस का भी गुलाब पसंदीदा फूल हैं। लेकिन संत वैलेंटाइन की कहानी प्यार करने वाले हर दिल के बेहद करीब है। आइए जानते हैं आखिर कौन थे संत वैलेंटाइन और कैसे हुई वैलेंटाइन डे को मनाने की शुरुआत।

जानें कौन थे संत वैलेंटाइन

ऑरिया ऑफ जैकोबस डी वॉराजिन’ किताब में वैलेंटाइन का जिक्र मिलता है। वैलेंटाइन का दिन ROME के एक संत जिनका नाम वैलेंटाइन था, उनके नाम पर दुनिया भर में मनाया जाता है। कहा जाता है कि रोम के सम्राट क्लाउडियस के शासन के दौरान संत वैलेंटाइन दुनिया में प्यार को बढ़ते हुए देखना चाहते थे लेकिन उनकी यह बात राजा को बिल्कुल भी पसंद नहीं थी। क्लाउडियस को लगता था कि ROME के लोग अपनी पत्नी और परिवार के साथ मजबूत लगाव होने की वजह से सेना में भर्ती नहीं हो रहे हैं।

नागरिक ज्यादा संख्या में सेना में भर्ती हो सके, इसके लिए राजा क्लाउडियस ने rome में शादी पर पाबंदी लगा दी। क्लाउडियस के इस आदेश का संत वैलेंटाइन ने विरोध करते हुए अधिकारियों और सैनिकों की शादी करवाई। संत के इस विरोध से नाराज होकर राजा क्लाउडियस ने उन्हें 14 फरवरी के दिन फांसी पर चढ़ा दिया था। माना जाता है कि संत वैलेंटाइन की याद में 14 फरवरी को ‘प्यार के दिन’ यानी वैलेंटाइन डे मनाया जाता है।

Exit mobile version